HomeNews Headlinesलूट का नया तरीका:डायनामाइट से एटीएम को उड़ाया,23 लाख रुपये लेकर फरार

लूट का नया तरीका:डायनामाइट से एटीएम को उड़ाया,23 लाख रुपये लेकर फरार

बता दें कि एटीएम लूट की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले पड़ौसी जिले में भी एटीएम मशीन गाड़ी से खीचकर ले जाने का मामला सामने आया था। पूरी घटना के बाद एक बार फिर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं। आखिर अपराधियों पर पुलिस का खौफ कम क्यों होता जा रहा है?



पन्ना/मध्यप्रदेश………


मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की दिनदहाड़े पुलिस पर थप्पड़ और गोलियां बरसा रहें है। लुटेरे इतने बैखोफ हो गये हैं कि एटीम लूटने के लिये तसल्ली से विस्फोटक लाते हैं। फिर उसे आराम से लगाते हैं और एटीएम के गार्ड को हथियारों की दम पर बंदी बनाकर एटीएम को ही उड़ा देते हैं। जी हां सही सुना आपने एटीएम को लूटने का एक दम नया तरीका। एटीएम को विस्फोट से ही उड़ा दिया। वो भी थाना कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर स्थित व्यस्ततम बस स्टैंड का पर घटना को अंजाम दिया।

दरअसल,जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत शनिवार -रविवार की दरमियानी रात सिमरिया स्टेट भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में दो अज्ञात नकाबपोश द्वारा गार्ड को बंदी बनाकर कट्टे की नोक पर एटीएम को डायनामाइट से उड़ा कर लूट कर ली गयी।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले में एक लूट की वारदात सामने आई है। घटना को पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया। अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्हें किसी का डर और भय नहीं रहा। शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे सिमरिया में सुरक्षा गार्ड के सीने पर कट्टा अड़ाकर एटीएम से लूट कर ली।


क्या है पूरा मामला…………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब डेढ़ बजे काले रंग की पल्सर से दो नकाबपोश लुटेरे एटीएम पहुंचे। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड सुखविंद्र चौधरी को जगाया और सीने में कट्टा लगाकर डायनामाइट से एटीएम में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 23 लाख रुपये एटीएम मशीन में रखे हुए थे जिसे लूट कर आरोपी फरार हो गए। अपराधी इतने शातिर थे कि उन्होंने एटीएम में लगे कैमरों में ब्लैक स्प्रे का इस्तेमाल किया ताकि कैमरे काम ना कर सकें।

एटीएम की लूट की सूचना मिलते ही एसडीओपी पवई रक्षपाल सिंह यादव समेत आसपास के थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!