HomeNews Headlinesलोकायुक्त ने पुलिस एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

लोकायुक्त ने पुलिस एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

खंडवा/मध्यप्रदेश………


इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने ज्ञानेश्वर तांबे सहायक उपनिरीक्षक (ASI) थाना हरसूद जिला खंडवा को दो हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदक देवलाल परते पिता मिश्रीलाल निवासी रामपुरी पोस्ट निशानियां तहसील हरसूद जिला खंडवा के पिता की कृषि भूमि पर अन्य गांव के कुछ नामजद व्यक्ति लठ चाकू से लैस बड़ी संख्या में आकर कृषि भूमि पर कब्जा कर रहे थे जिसकी शिकायत पुलिस थाना हरसूद में किए जाने पर, आरोपी सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर तांबे द्वारा उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु आवेदक से रिश्वत की मांग की गई थी। आज दिनांक को आरोपी को 2 हज़ार की रिश्वत लेते हुए हरसूद जिला खंडवा में ट्रैप किया गया। भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गयी। इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी,आशा सेजकर,आरक्षक पवन पटोरिया, शिव प्रकाश पाराशर,आदित्य सिंह भदोरिया,शेलेन्द्र सिंह बघेल शामिल थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!