HomeNews HeadlinesVIDEO:पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 2 बदमाश घायल,कई सालों से फरार...

VIDEO:पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 2 बदमाश घायल,कई सालों से फरार हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा

बता दें कि नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार की रात कुलेसरा बॉर्डर के समीप मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने 1 सप्ताह पहले थाना फेस दो क्षेत्र के अंतर्गत A-8 सेक्टर 83 स्थित ट्रांसफार्मर कंपनी केप्को इलेक्ट्रो प्राइवेट लि0 में चोरी की वारदात के थी। बदमाश तांबा, पीतल, एल्युमीनियम व स्टील का सामान तथा एक पैशन प्रो बाइक चोरी करके ले गए थे।



नोएडा/उत्तरप्रदेश…………..


लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते अपराध के मद्देनजर बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नोएडा पुलिस की कार्रवाई की कड़ी में कोतवाली फेस टू क्षेत्र में सोमवार रात को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें घायल 2 शातिर गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि ये दोनों शातिर बदमाश फैक्ट्री से सामान चोरी करने करते थे। ये पूरा गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।


क्या है पूरा मामला…………..


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुताबिक नोएडा सेक्टर 83 स्थित ट्रांसफार्मर कंपनी केप्को इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड में पिछले दिनों चोरों ने भारी मात्रा में तांबा, पीतल, एल्युमीनियम व स्टील का सामान चुराने के साथ एक पैशन प्रो बाइक पर भी हाथ साफ किया था।

वहीं, मुठभेड़ के बाबत जानकारी मिली है कि पिछले दोनों कुलेसरा बॉर्डर के पास से बस नंबर UP 16 BT 3760 में सवार चोरों के गिरोह के 6 व्यक्ति सामान सहित गिरफ्तार हुए थे, वहीं, गिरोह के चार साथी मौके से फरार हो गए थे। इनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। सोमवार को रात करीब बजे 2:00 बजे उक्त घटना से संबंधित चोरी की बाइक नंबर DL 3S CW 5829 पर सवार दो बदमाशों की पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई तो पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग हुई।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग के दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इनके कब्ज़े से चोरी की घटना से संबंधित बाइक बरामद हुई है तथा दोनों के कब्जे से कुल दो तमंचे व दो ज़िंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए बदमाशों के नाम प्यार मोहम्मद उर्फ प्यारु उर्फ राजू उर्फ सोनू (गाजियाबाद) है। वहीं दूसरे बदमाश का नाम रिज़वान (बुलंदशहर) है। प्यार मोहम्मद  ग़ाज़ियाबाद का हिस्ट्री शीटर है जो कई वर्षों से लापता चल रहा था।


नाम पता अभियुक्तगण-


प्यार मोहम्मद उर्फ प्यारु उर्फ राजू उर्फ सोनू पुत्र नोयर मोहम्मद निवासी असालतपुर फर्रुखनगर ,थाना टीला मोड़, गाज़ियाबाद, उम्र 30 वर्ष


-रिज़वान पुत्र शमशेर निवासी झाझर थाना ककोड़ ,बुलंदशहर, उम्र 21 वर्ष


आपराधिक इतिहास-


●प्यार मोहम्मद


यह अपराधी थाना टीला मोड़ ग़ाज़ियाबाद का हिस्ट्री शीटर 119 A है जो कई वर्षों से लापता चल रहा था ।तथा किसी भी कोर्ट  में लंबित सभी मुकदमो में गैर हाजिर चल रहा है ।

1-1096/11 धारा 395,412 IPC थाना लोनी, ग़ाज़ियाबाद

2-1120/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट ,थाना लोनी, ग़ाज़ियाबाद

3-1320 /11 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना लोनी

4-379/11 धारा 395 /11 धारा 395,412 IPC थाना सूरजपुर ,नोएडा

5-168/12 धारा 395/397 IPC थाना बिसरख ,नोएडा

6-1085/12 धारा 307 IPC थाना साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद

7-1090 /12 धारा 307 IPC थाना साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद

8-1091/12 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना 25 आर्म्स एक्ट थाना साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद


आपराधिक इतिहास-


●रिज़वान


1-318/15 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इकोटेक-3 नोएडा

2-817/15 धारा 382 IPC थाना सेक्टर-39 नोएडा

3-469/15 धारा 394 ,411 IPC थाना बिसरख

4-476/15 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बिसरख

5-199/16 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिसरख

6- 918/18 धारा 414,482 IPC थाना बिसरख


वीडियो देखें………….


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!