HomeNews Headlinesहम नही सुधरेंगे,सारे नियम जनता के लिए:भाजपा नेता का कटा चालान,TI का...

हम नही सुधरेंगे,सारे नियम जनता के लिए:भाजपा नेता का कटा चालान,TI का ट्रांसफर हुआ भोपाल

“बता दें कि शहर में चर्चा है कि उक्त भाजपा नेता की प्रदेश के गृहमंत्री से नजदीकियां हैं जिसके चलते उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव से कोतवाली टीआई की रवानगी करवा दी”



शिवपुरी/मध्यप्रदेश…………..


मप्र के शिवपुरी में माधव चौक पर एक टीआई को भाजपा नेता का बिना मास्क के गुमने पर चालान काटना महंगा पड़ गया। इधर टीआई ने चालान काटा उधर टीआई का ट्रांसफर आदेश भोपाल के लिए आ गया।


क्या है पूरा मामला…………….


जानकारी के अनुसार शिवपुरी में पिछले 12 दिनों में 121 कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमे दो लोगो की कोरोना के कारण मौत भी हो चुकी है। एहतियात के तौर पर पुलिस चेकिंग कर बिना मास्क के घूमने वालो के खिलाफ कार्रवाई कर थी। इसी बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन का बिना मास्क के निकले तो डयूटी पर तैनात कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव ने उन्हें रोका और चालान के लिए कहा,भाजपा नेता की बहस वहा पर खड़े एसडीओपी से भी हो गयी। एसडीओपी ने ही चालान काटने के लिए टीआई से कहा। आदेश मिलते ही टीआई ने तत्काल भाजपा नेता का चालान काट 100 रुपये की रसीद भाजपा नेता को थमा दी। शाम को हो टीआई का ट्रांसफर के आदेश भोपाल के लिए आ गया। पीएचक्यू से एकमात्र टीआई कोतवाली का ट्रांसफर आदेश आया और उन्हें भोपाल के लिए रवानगी मिल गई। अब शहर भर में चर्चा है कि अगर पुलिस वाले ईमानदारी से डयूटी करेंगे तो उनका ट्रांसफर करवा दिया जाएगा तो वह फिर आगे कैसे डयूटी करेंगे।


इनका कहना………….


टीआई सिंह का कहना है कि मुझे भी यह समझ नहीं आ रहा कि एकाएक ट्रांसफर कैसे हो गया? हां, यह याद है कि एक बिना मास्क के निकले शख्स का हमने एसडीओपी शिवपुरी के कहने पर चालान काटा था, वह खुद को भाजपा नेता बता रहे थे।


–बादाम सिंह यादव,कोतवाली,टीआई।


सब्जी, फल ठेले वालों पर पुलिस अधिकारी चालानी कार्रवाई कर रहे थे। इससे पार्टी की छवि भी लोगों में खराब होती है। इसी बात से टीआई नाराज हो गए और मेरा भी चालान काट दिया।


–अजीत जैन,भाजपा नेता।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!