बता दें कि दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन अस्पताल पहुंचे और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं, जबकि मिर्जापुर जिले की निवासी 23 वर्षीय रोमा सोनकर की हालत गंभीर बनी हुई है।
देवरिया/उत्तरप्रदेश………….
तरकुलवा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि स्कूटी पर सवार दूसरी महिला कांस्टेबल घायल है। रात में ही कुशीनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सूचना पर एसपी समेत विभाग के आला अधिकारी पड़रौना पहुंच गए। शनिवार की सुबह पड़रौना पुलिस लाइन में मृत कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के चौरामय गांव की रहने वाली नीलम राजभर (25) पुत्री लाल बहादुर राजभर वर्ष 2016 से महिला कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी। प्रशिक्षण के बाद से वह तरकुलवा थाने पर तैनात थी।
क्या है पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,शुक्रवार की शाम तरकुलवा थाने पर तैनात मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गऊवना गांव की रहने वाली रोमा सोनकर (22) पुत्री कन्हैया के साथ स्कूटी से बाजार करने कुशीनगर जिले के कसया नेशनल हाईवे ब्रिज के पास गई थी। देर शाम वापस आते समय कसया ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में दोनों महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने दोनों को कसया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही तरकुलवा के थानेदार प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।
इसके पहले ही दोनों महिला कांस्टेबल की तबीयत गंभीर देख चिकित्सकों ने पड़रौना के लिए रेफर कर दिया। थानेदार ने इसकी सूचना एसपी समेत आला अधिकारियों को दी। जानकारी होते ही देर रात को एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र, एसपी शिष्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर निष्ठा उपाध्याय पड़रौना पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात को कांस्टेबल नीलम राजभर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराया। सुबह पड़रौना पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी, एसपी, सीओ सदर समेत अन्य अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद पुलिस वाहन से महिला कांस्टेबल के शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।
