“बता दें कि जीरन थाने में पदस्थ एएसआई प्रताप सिंह पंवार ने किराये के मकान में फाँसी लगाकर जान दे दी वे कुछ दिन पूर्व ही स्थानांतरित होकर जीरन आए थे”
नीमच/मध्यप्रदेश………….
नीमच में आज एक एएसआई ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं। बताया जा रहा है की एसआई पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थें। दोपहर में जीरन थाने में पदस्थ एएसआई प्रताप सिंह पंवार ने अपने आवास पर गमछे से फांसी का फंदा गले में डाल अपने जीवन को समाप्त कर लिया हैं। घटना की जानकारी लगने पर टीआई जितेंद्र सिंह सिसौदिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामला जांच में लिया।
क्या है पूरा मामला…………..
मृत पुलिसकर्मी का शव हॉस्पिटल ले जाते हुए
प्राप्त जानकारी के अनुसार ASI प्रताप सिंह पंवार तीन दिन पहले ही जीरन थाने पर पदस्थ हुए थे। रात में ड्यूटी करने के बाद वे अपने प्रायवेट कमरे पर ही थे। आज अचानक ही दिन में थाने पर खबर आई। जिसके बाद थाना प्रभारी सहित स्टॉफ के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां एएसआई प्रताप सिंह पवार फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए। पुलिस अधिकारी अब इस मामले में अपनी जाँच कर रहे है। फिलहाल कोई कारण अभी सामने नहीं आया है।
सड़क हादसें में गंभीर रूप से घायल,पुलिस एसआई को ग्वालियर रेफर किया

दतिया/ग्वा/मप्र………..
ग्वालियर रोड गुरुकुल स्कूल के पास हाईवे पर मोटर साइकिल से जा रहे आशाराम गौड़ एसआई सिविल लाइन में पदस्थ का लोडिंग गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए घायल एसआई को डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया है। जहाँ उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।
