HomeNews Headlinesइनामी बदमाश ने पुलिस हिरासत में खुद को गोली मारी,मौत,5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इनामी बदमाश ने पुलिस हिरासत में खुद को गोली मारी,मौत,5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जबलपुर/मध्यप्रदेश…………..


तीन हजार के इनामी आरोपी ने पुलिस हिरासत में खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने के कारण युवक को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गईहै।


क्या है पूरा मामला……………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान ने बताया कि हनुमानताल पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में शुभम बागरी (25) के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की साइबर टीम को कल शाम सूचना मिली थी कि फरार आरोपी कचनार सिटी विजय नगर में घूम रहा है।

उन्होंने बताया कि साइबर टीम में दबिश देकर युवक को गिरफ्तार किया था। फरार युवक हथियार तस्करी में भी लिप्त था। ऐसी सूचना टीम को मिली थी। टीम ने गिरफ्तारी के बाद युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि हथियार सिविल लाइन स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छुपा कर रखे हुए है। साइबर टीम आरोपी युवक को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंची।

इसी दौरान युवक ने छुपा कर रखी पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण एएसआई कपूर सिंह, एएसआई विजय सिंह सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, घटना की न्यायिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। न्यायिक अधिकारी के समक्ष मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


कांग्रेस ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए…………


इस मामले में कांग्रेस ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली को जमकर आड़े हाथों लिया है, प्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय और निशक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया ने आरोपी को थाने या क्राइम ब्रांच की पुलिस के बजाए सायबर सेल की टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।

इसके अलावा पुलिस हिरासत में और अधिकारियों के सामने ही आरोपी शुभम बागरी द्वारा खुद को गोली मारने की घटना पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा है कि पुलिस अगर किसी आरोपी को अपनी कस्टडी में लेती है तो सबसे पहले उसकी तलाशी ली जाती है बावजूद इसके इस मामले में पुलिस ने हद दर्जे की लापरवाही की है, जिसके चलते आरोपी ने पुलिस टीम के सामने ही खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उन्होंने कहा बिना थाना पुलिस को साथ लिए साइबर सेल आरोपी को पकड़ती है और उसकी तलाशी लिए बिना विजय नगर से सिविल लाइन थाने तक लेकर जाती है। वहां पुलिस के सामने ही आरोपी अपनी पिस्टल निकालता है और खुद को गोली मार लेता है। ये सब प्रायोजित नजर आ रहा है।


परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए………….


इस बीच, आज मृतक युवक का शव रखकर परिजनों ने भान तलैया क्षेत्र में प्रदर्शन किया। मृतक की बहन सोनम बैरागी का आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई की हत्या की है। गोली लगने के कारण उसके भाई की घटना स्थल में मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी उसे अस्पताल ले जाया गया और खून चढ़ाने का ड्रामा किया गया उनकी मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!