भोपाल/मध्यप्रदेश……………..
कोरोना संकट के इस दौर में एक ओर पुलिसकर्मी अन्नपूर्णा के रूप में सेवा करके सुर्खियां बटोर रहें हैं वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में दाग लगाने से नही चूक रहें हैं। दरअसल,आधा दर्जन से अधिक वर्दीधारियों को पुलिस ने जुए के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आधे दर्जन वर्दीधारियों में से एक जवान जिला पुलिस बल का है, बाकी सभी एसएएफ, स्पेशल ब्रांच और पुलिस हेडक्वार्टर में पदस्थ हैं। टीटी नगर पुलिस सभी आरोपी वर्दीधारियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
जुआ खेलने वाले वर्दीधारियों के नाम………….
1-सुरेश पिता बलराम भदौरिया 38 वर्ष मकान नंबर I/49 23 23 बटालियन भदभदा रोड (SBPHQ)
2- सुनील पिता खुशीलाल सेन उम्र 45 वर्ष मकान नंबर C28 रुस्तम जी परिसर जहांगीराबाद भोपाल
3- गोविंद पिता रघुवीर सिंह रघुवंशी उम्र 32 साल न्यू नर्मदा भवन टीटी नगर भोपाल (PHQ)
4-राहुल पिता रमेश चंद्र उम्र 27 वर्ष न्यू नर्मदा भवन टीटी नगर पीएचक्यू भोपाल (SBPHQ)
5-रवि शंकर पिता पूरन सिंह यादव गली नंबर 3 बैंक कॉलोनी जहांगीराबाद (EOW)
6-धर्मेंद्र परिहार पिता श्री राम सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया है।
