HomeNews Headlinesकोरोना संकट काल में अवैध उत्खनन जोरों पर,प्रशासन ने छापा मारकर पनडुब्बी...

कोरोना संकट काल में अवैध उत्खनन जोरों पर,प्रशासन ने छापा मारकर पनडुब्बी नष्ट की

भितरवार/ग्वालियर/मप्र…………..


एक ओर सम्पूर्ण देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर रेत माफिया नदियों से अवैध उत्खनन करने में लगे हैं। ताज़ा मामला ग्वालियर जिले के भितरवार का है जहाँ लोहारी और साखिनी के बीच में सिन्ध नदी के गौधारी घाट पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए। एक पनडुब्बी को तोड़ कर नष्ट कर दिया। दरअसल, कोरोना की आड़ में चोरी छिपे अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर,एसडीएम के के सिंह गौर,एसडीओपी शैलेन्द्र सिंह जादौन के साथ तहसीलदार भितरवार कुलदीप दुबे के साथ थाना प्रभारी कृष्ण देव सिंह कुशवाहा मौके पर पहुँचे। जहाँ एक पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रशासन ने जब छापा मारा तो तीन पनडुब्बियां चल रहीं थी। भनक लगते ही रेत माफियाओं दो पनडुब्बियों को ले गए। जिसमें से एक पनडुब्बी को नदी में डुबा दिया गया तथा दूसरी पनडुब्बी को शिवपुरी जिले की सीमा में ले गए जहाँ भितरवार प्रशासन कार्रवाई करने में असमर्थ नज़र आया।


इनका कहना…………..


भितरवार एसडीएम का कहना है कि लगातार अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रहीं थी। जिस पर कार्यवाही की गई है। ग्वालियर में नही पर शिवपुरी जिलें में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी है। जिसकी सूचना शिवपुरी प्रशासन को उपलब्ध करा दी गयी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!