HomeNews Headlinesमुर्गों ने ऐसी बांग दी सवेरा भी हुआ,और पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित...

मुर्गों ने ऐसी बांग दी सवेरा भी हुआ,और पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

भोपाल/मध्यप्रदेश…………..


कहते हैं कि; “मुर्गा अगर बांग न दे,तो क्या सवेरा नहीं होगा” लेकिन यहाँ मुर्गों ने बांग भी दी और ऐसी बांग दी कि तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करा दिया। दरअसल, आज तक आपने पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के कई कारण सुने होंगे पर राजधानी से पुलिसकर्मियों के निलंबित होने का एक दिलचस्प कारण आया है दरअसल, कुछ मुर्गों के चलते पुलिसकर्मियों को निलंबन का मुँह देखना पड़ा। जी हाँ आपने सही सुना मुर्गों ने पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करा दिया। दरअसल, लॉक डाउन में एक थानेदार समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। मामले की शिकायत के बाद एसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। सूत्रों का कहना है कि इन तीनों के खिलाफ मुर्गा चोरी का आरोप है। एसपी ऑफिस से प्रेस को भेजी गई सूचना में तीनों को निलंबित करने का कारण गंभीर शिकायत लिखा है परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ने देर रात एक मुर्गे की गाड़ी को रोक कर उसमें से कुछ मुर्गे निकाल लिए थे। गाड़ी चालक ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अफसरों से की थी। 


क्या है पूरा मामला……………


प्राप्त जानकारी के अनुसार निलंबित कर्मचारियों का मामला बुधवार रात का है। यहां एमपी नगर इलाके में पोल्ट्री फॉर्म का वाहन निकल रहा था। इस वाहन में मुर्गे लोड थे। इस वाहन को तीन पुलिसकर्मियों ने रोक लिया था। इसके बाद वाहन से मुर्गे निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत अफसरों से की गई थी। जानकारी मिलने के बाद एसपी साउथ साई कृष्णा ने सब इंस्पेक्टर वाएएस मांझी,आरक्षक मिथलेश और केतन सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। मिथलेश एमपी नगर केतन हबीबगंज थाने में तैनात थे।


इनका कहना……………


भोपाल साउथ के एसपी साईं कृष्णा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों को सस्पेंड किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनके नाम वाय.एस. मांझी (सब इंस्पेक्टर थाना एमपी नगर), SI मांझी के अधीन कार्यरत मिथिलेश आरक्षक क्रमांक (3165) और हबीबगंज थाने में पदस्थ केतन आरक्षक क्रमांक (2719) है।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!