HomeNews Headlinesकुछ “पुलिस वाले अच्छे होते है”,पुलिस के गुडवर्क को जनता तक पहुँचा...

कुछ “पुलिस वाले अच्छे होते है”,पुलिस के गुडवर्क को जनता तक पहुँचा रहें हैं कांस्टेबल सुमित कुमार

“बता दें कि अभी जल्द ही कांस्टेबल सुमित कुमार को आईजी रेंज प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है”



प्रयागराज/उत्तरप्रदेश……………


कहतें हैं कि महासागर की अगर एक बूंद मैली हैं तो इसका मतलब ये नही की सम्पूर्ण महासागर ही मैला हो क्योंकि पुलिस अब बदल रही हैं अब जरूरत है कि समाज भी अपनी सोच को बदलें

क्योंकि…?????

कुछ समय पहले पुलिस के प्रति जनता की एक ऐसी सोच थी जो नकारात्मक और डरावनी थी,जनता के मन मे डर रहता था,पुलिस का नाम आते ही लोगों के मन मे सिहरन पैदा हो जाती थी,जैसे यमराज का नाम ले लिया हो,जुबान पर कठोर शब्द और हाथों मे डंडा मानो ऐसा कि पुलिस समाज को परेशान करने के लिए ही बनाई गई है।

लेकिन समय मे बदलाव आता है और बदलाव हुआ भी ये बदलाव लाने वाले और जनता के दिल से डर खत्म करने वाले कोई और नही बल्कि इसी यूपी पुलिस के सुपर हीरो या यू कहे कोहिनूर हीरा है जिन्होंने सोशल मीडिया को चुना और सोशल मीडिया को प्लेटफार्म बनाकर अपनी कलम की धार से पुलिस विभाग को एक नई अच्छी छवि की पहचान दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में लगे है।


कुछ “पुलिस वाले अच्छे होते है”……………


आइये आज हम बताते है ऐसे पुलिसकर्मी के बारे में जो जिसनें पुलिस के प्रति लोगों की सोच को ही बदल डाला हम बात कर रहें हैं प्रयागराज पुलिस के कांस्टेबल सुमित कुमार की इनकी पहली पोस्टिंग प्रयागराज के शंकरगढ़ थाने में हुई जहां पर सुमित ने कई गरीबों और असहायों की मदद भी की और अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने पर सुमित ने फेसबुक पर एक पेज बनाया "पुलिस वाले अच्छे होते है"

सुमित ने पेज पर पुलिस के अच्छे कार्यो और बेहतरीन गुडवर्क को लोगो के बीच पहुंचाने का बीड़ा उठा लिया,और आज सुमित फेसबुक व ट्विटर के जरिए लोगों तक पुलिस की बात पहुंचाने मे लगे है। सुमित के इस कार्य से लोगों का पुलिस के प्रति नजरिया बदल रहा है। इसका साफ प्रभाव देखने को भी मिल रहा है। पुलिस पर कही फूलों की वर्षा की जा रही है,तो कही ड्यूटी पर तैनात चाय नास्ता, तो कही लोग ताली बजाकर तो कही फूलों की माला पहनाकर पुलिस का स्वागत किया जा रहा है।


कौन है सुमित कुमार…………….??????



2018 से इस मुहिम की शुरुआत करने वाले कांस्टेबल सुमित कुमार बांदा जिले के सदर तहसील के एक छोटे से गांव सोहाना के मध्यम परिवार से रहने वाले हैं।समय-समय पर गरीबों और असहायों की मदद करना हो या जरूरतमंदो की सेवा करना हो या कोरोना आपदा के समय अपना एक दिन का वेतन दान करना हो सुमित कभी पीछे नही हटते है। सामाजिक कार्यो के लिए कई बार सुमित को सम्मानित भी किया जा चुका है। अभी जल्द ही कांस्टेबल सुमित कुमार को आईजी रेंज प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!