ग्वालियर/मध्यप्रदेश……………..
लॉक डाउन के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल चेकिंग के दौरान पड़ाव थाना अंतर्गत फूलबाग चौराहे पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 17 लाख रुपये की नगदी जप्त की है। दोनों युवक सगे भाई बताये जा रहे हैं। युवकों का कहना है वे बैंक से रुपया लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों से रकम सबंधी जरूरी दस्तावेज मंगाए है। ऐसे में अगर दोनों युवक रकम सबंधी आवश्यक दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर देते है तो रकम उन्हें सौंप दी जाएगी अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
क्या है पूरा मामला…………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पड़ाव थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह फूलबाग चौराहे पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। युवकों के पास एक दूध की प्लास्टिक कैन और कपड़े का थैला था। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो दूध की कैन और थैले में करीबन 17 लाख रुपये की नगदी मिली। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने अपने नाम रविन्द्र और देवराज गुर्जर निवासी नेहरू पैट्रोल पम्प के पास लक्ष्मीगंज बताया हैं। साथ ही दोनों युवक आपस में सगा भाई होना बता रहे हैं। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने पुलिस को बताया है कि वे दीनदयाल नगर से रुपया लेकर आ रहे हैं जो उन्होंने बैंक से निकाला है। फिलहाल पुलिस ने नगदी कब्जे में ले ली है और नगदी सबंधी वैधानिक दस्तावेज मंगाए हैं।
