HomeNews HeadlinesVIDEO:सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है,महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा गाया गया...

VIDEO:सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है,महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा गाया गया राम भजन

दतिया/मुरैना/मध्यप्रदेश…………..


यूँ तो आपने खाकी के अनेक रूप देखें होंगें पर आज हम खाकी के गायक रूप से आपका परिचय कराने जा रहें हैं। चम्बल की बेटी ऋचा दंडोतिया से।

वैसे तो चम्बल में बेटियों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था। एक समय था जब यहाँ पर लड़कियों को कोख में ही मार दिया जाता था। लेकिन 

चम्बल के बीहड़ों में हवा बदल रहीं हैं। अब यहाँ पर लड़कियों को भी पढ़ाई के समुचित अवसर दिए जा रहें हैं। अब लड़कियां भी लड़कों से कदम से कदम मिलाकर कर चल रहीं हैं। यही कारण है कि अब यहाँ से लड़कियां पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों में पदस्थ होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहीं हैं।


क्या है पूरा मामला……………..


प्राप्त जानकारी के अनुसार,चम्बल संभाग की मुरैना निवासी ऋचा दंडोतिया वर्तमान में माँ पीताम्बरा की धार्मिक नगरी दतिया के कोतवाली थाने में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। वह बताती हैं कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ जब कभी समय मिलता है तो वह शौकिया गायकी भी कर लेती हैं। उनके द्वारा रामनवमीं पर गाया गया मधुर भजन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस मधुर राम भजन पर सभी लोग उनकी गायकी और उनकी प्रतिभा की खूब सराहना कर रहें हैं।


महिला एसआई का मधुर भजन सुनें…………..


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!