HomeNews Headlinesमहिला सब इंस्पेक्टर से रेप व गर्भपात कराने वाला,ASI उमेश रघुवंशी सेवा...

महिला सब इंस्पेक्टर से रेप व गर्भपात कराने वाला,ASI उमेश रघुवंशी सेवा से बर्खास्त

हरदा/मध्यप्रदेश……………


जिले में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर ने विभाग के ही एएसआई पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। वहीं तीन बार अबॉर्शन कराने के आरोप भी लगाए थे। दरअसल,शादी का झांसा देकर महिला एसआई से एक साल तक रेप व तीन बार गर्भपात कराने वाले एएसअाई उमेश रघुवंशी काे डीअाईजी ने बर्खास्त कर दिया। सिटी थाने में पीड़िता महिला एसआई ने एएसअाई रघुवंशी पर रेप व मारपीट व एससीएसटी एक्ट में केस 31 जनवरी 2019 काे दर्ज कराया था। इसके बाद अाराेपी एएसअाई व उसकी पत्नी फरार हाे गए। तत्कालीन एसपी राजेश सिंह ने अाराेपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। इस मामले में जांच में दाेषी पाए जाने पर डीअाईजी अारए चाैबे ने 29 फरवरी 2020 काे एएसअाई रघुवंशी काे बर्खास्त कर दिया।


तीन बार अबॉर्शन कराया था…………


पीड़िता की शिकायत के अनुसार- आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता ने जब आरोपी को यह बताया तो अबॉर्शन करा दिया। ऐसा उसने तीन बार कराया। इस बीच जब उसकी पत्नी को पता चला तो वह तलाक देने को राजी हो गई, लेकिन आरोपी शादी करने में आना कानी करता रहा।


इनका कहना…………..


एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला एसआई द्वारा एएसअाई उमेश रघुवंशी के खिलाफ की गई रेप की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर डीअाईजी ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!