लंका ढहाने के लिए पड़ती है विभीषण की जरूरत, सिंधिया हमारे साथ: शिवराज सिंह
भोपाल/मध्यप्रदेश…………….
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान को समर्पित नेता बताया।
वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने बातों ही बातों में सिंधिया को ‘विभीषण’ कह डाला। उन्होंने कहा कि लंका ढहाने के लिए विभीषण की जरूरत पड़ती है, आज ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ हैं।
कांग्रेस ने ट्वीट कर निशाना साधा…………..


वल्लभ भवन बना दलालों का अड्डा………….
शिवराज ने कहा, “मध्य प्रदेश के वल्लभ भवन को कमलनाथ ने दलालों का अड्डा बना दिया। ठेकेदारों से कमीशनखोरी की जाती है। इन्होंने रेत लूटा, पत्थर लूटा और पूरा प्रदेश लूट खाया। मैंने कहा था कि जब तक कमलनाथ के पाप की लंका राख नहीं कर देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे.”
शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को बताया 'विभीषण'………..
उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने कहा था कि एक-एक आंसू का बदला लूंगा। जब तक कमलनाथ तुम्हारी आतंक की और भ्रष्टाचार की लंका नहीं ढहाएंगे शांत नहीं बैठेंगे। लंका ढहाने के लिए विभीषण की जरूरत पड़ती है, आज ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ हैं।
इस दौरान सिंधिया ने कहा, “शिवराज सिंह चौहान जैसा मुख्यमंत्री हो न हुआ, उनके जैसा कार्यकर्ता विरला ही है। इस प्रदेश के केवल 2 बड़े नेता अपनी गाड़ी में AC नहीं चलाते, शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया।
जब सिंधिया परिवार को ललकारा जाता है तो वह चुप नहीं रहता……………
सिंधिया ने कहा, “सरकार को तो आपने बाहर से देखा है, मैंने तो अंदर से देखा है। अंदर से आलोचना करना बड़ा मुश्किल है जो सही है वो ये सिंधिया परिवार का मुखिया बोलता है।
उन्होंने कहा कि मैंने अतिथि विद्वानों और किसानों की बात उठाई। मैंने कहा कि इनके वचन पूरे नहीं हुए तो मुझे सड़क पर उतरना पड़ेगा और मुझे कहा गया उतर जाओ, जब सिंधिया परिवार को ललकारा जाता है तो वो चुप नहीं रहता। बीजेपी नेता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई, नरेंद्र मोदी, राजमाता सिंधिया और सिंधिया परिवार का होने के नाते मेरे लिए भी राजनीति जनसेवा का माध्यम है।
सिंधिया का जोरदार स्वागत…………….
बता दें कि भोपाल पहुंचने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। सिंधिया विशेष विमान से भोपाल पहुंचे हवाईअड्डे पर उनका जहां जोरदार स्वागत किया गया, वहीं हवाईअड्डे से भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक जाने वाले मार्ग पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर खड़े रहे।
सिंधिया दिल्ली से विशेष विमान से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ यहां पहुंचे। उनका हवाईअड्डे पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। हवाईअड्डे पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा व सिंधिया की तस्वीरें लिए खड़े थे।
वीडियो देखें………….
