बता दें कि आज ही आईपीएस अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर एसएसपी पद का कार्यभार संभाला। अब लोगों में ये चर्चा है कि उनके पहले दिन ही बदमाशों ने एक दारोगा को गोली मार कर एसएसपी का स्वागत किया तो अब आगे पता नहीं क्या होगा??
मुज़फ्फरनगर/यूपी…………
यूपी पुलिस पूरी मेहनत के साथ अपराधियों के ऑपरेशन क्लीन में जुटी हुई है, बावजूद इसके बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो पुलिसकर्मियों पर हमले करने लगे हैं। ताजा मामला मुज़फ्फरनगर का है, जहां एक दारोगा को गोली मार कर बदमाश अपने साथी को छुड़ा कर फरार हो गए। यहां मंगलवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और अपराधी को कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस पूरी वारदात में पुलिस टीम का एक दरोगा भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस द्वारा घायल दरोगा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है।
क्या है मामला…………..
आपको बता दें कि पुलिस टीम मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी बदमाश रोहित उर्फ चंदू पुत्र नेपाल सिंह को लेकर दारोगा दुर्ग विजय सिंह के नेतृत्व में पेशी मुजफ्फरनगर में करा कर वापस लौट रही थी। दोपहर पुलिस पार्टी जानसठ के सलारपुर गांव के एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। थोड़ा सम्भल कर एसआई दुर्ग विजय सिंह ने बदमाशों का विरोध करना शुरू किया तो बदमाशों ने उन्हें सीधे गोली मार दी। गोली पेट में लगते ही वहीं पर गिर पड़े बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। खबर सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
