भोपाल/मध्यप्रदेश………
भिखारियों की संख्या दिनोदिन हमारे देश मे बढ़ते जा रहे है लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में अब मध्यप्रदेश टॉप 5 भिखारियों वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
भिखारियों को लेकर हमारे देश में सवाल उठते रहे हैं कोई इसे सामाजिक कोढ़ मानते हैं तो कोई इसे अपराध से जोड़कर देखते हैं भिखारियों पर नकेल कसने के लिए सरकार प्रयास भी करती हैं लेकिन भीख मांगने वालों की संख्या घटने के बजाय बढ़ती ही जाती है।
इस मामले में केंद्र सरकार ने देश में भिखारियों की संख्या का आंकड़ा जारी किया है।
टॉप 5 भिखारियों वाले प्रदेश……….
आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में भिखारियों की संख्या 28,695 है, जिसमें से 17506 पुरुष और 11189 महिला भिखारी शामिल हैं।
भिखारियों की संख्या के मामले में देश में पश्चिम बंगाल टॉप पर है जहां 81 हजार भिखारी हैं जबकि उत्तर प्रदेश का दूसरा और आंध्र प्रदेश का स्थान तीसरा है बिहार इस सूची में चौथे पायदान पर है।
लोकसभा में पेश रिपोर्ट के कुछ आंकड़े……..
लोकसभा में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल 4,13,670 भिखारी हैं, जिनमें 2,21,673 भिखारी पुरुष और 1,91,997 महिलाएं हैं।
लोकसभा में सामाजिक कल्याण मंत्री थावरचंद गहलोत ने यह डाटा पेश किया लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दिए गए आंकड़े तस्दीक करते हैं कि देश भर में भिखारियों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश टॉप 5 स्टेट में शामिल है।
