HomeNews Headlinesयूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 करोड़ 11 लाख के पुराने...

यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 करोड़ 11 लाख के पुराने नोटो का जखीरा बरामद,5 गिरफ्तार

बस्ती/उत्तरप्रदेश……….


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने 1 करोड़ 11 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है

एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और एक बाइक भी बरामद हुई है सदर कोतवाली के प्लास्टिक कॉम्पलेक्स चौराहे के पास से कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से ये पुराने नोट बरामद किए हैं पकड़े गए पांचों आरोपियों में दो आजमगढ़ के रहने वाले हैं

जबकि तीन नेपाल के रहने वाले हैं।


20 प्रतिशत कमीशन पर बदली जाती थी पुरानी मुद्रा……….


पकड़े गए मुख्य अभियुक्त सत्य प्रकाश राय का कहना है कि ये पैसा आजमगढ़ के दो-तीन लोगों का है

इसे बदलने से मुझे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता

वहीं एसपी दिलीप कुमार का कहना है कि आजमगढ़ के सत्यप्रकाश और अवधराज बीस प्रतिशत के कमीशन पर पुरानी करेंसी को बदलने का काम करते हैं

आजमगढ़ के एक बैंक में संविदा पर काम करने वाला रामसकल नेपाल का रहने वाला है

उसी ने सत्यप्रकाश और अवधराज का संपर्क नेपाल के शिवधर से कराया था शिवधर के साथ इन दोनों की पांच करोड़ की पुरानी करेंसी बदलने की डील हुई

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



नेपाल में बदली जानी थी पुरानी भारतीय मुद्रा……….


मिली जानकारी के मुताबिक, पुराने नोटों का ये जखीरा नेपाल में बदला जाना था आजमगढ़ के रहने वाले सत्यप्रकाश और अवधराज यादव पुराने नोटों का ये जखीरा नेपाल के ज्ञानू राजगिरी, शिवधर और केदार को देने वाले थे जिस समय इन पुराने नोटों की डिलीवरी देनी थी, उसी समय पुलिस और स्वाट टीम ने इन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया इनके पास से हजार और पांच सौ की 1 करोड़ 11 लाख की पुरानी करेंसी बरामद की गई जिसमें चलन से बाहर हो चुके 1000 के 3173 नोट और 500 के 13 हजार 8 सौ 54 नोट हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!