HomeBreaking Newsकार चलाना सीख रहे युवकों की कार पलटी,दो की मौत,एक गम्भीर घायल

कार चलाना सीख रहे युवकों की कार पलटी,दो की मौत,एक गम्भीर घायल

शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में देहात थाना अंतर्गत कर्बला के निकट रविवार सुबह तेज गति से आ रही कार असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला……

प्राप्त जानकारी के अनुसार,देहात थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे कर्बला के समीप तेज रफ्तार से आ रही कार के पलट जाने से कार में सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। हादसे के वक्त ये युवक कार चलाना सीख रहे थे। मृतकों की पहचान संजय कुशवाह एवं साकेत झा के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 20 वर्ष से कम लगती है। इस हादसे में एक अन्य युवक प्रणव मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!