HomeBreaking Newsगुंडे के आतंक से परेशान,रहवासियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला

गुंडे के आतंक से परेशान,रहवासियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला

बता दें कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब तक 5 लोगों की पहचान कर उन्हें आरोपी बनाया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर 302 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी लिए छापेमारी जारी है।

जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक गुंडे के आतंक से लोग इतने परेशान हो गए कि उन्हें कानून खुद हाथ में लेना पड़ा। दरअसल,शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में स्थानीय लोगों ने दुर्दांत अपराधी को पीट-पीट कर मार डाला है। और कानून को अपने हाथ में लिया है।

क्या है पूरा मामला…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मांडवा बस्ती के लोग निखिल छत्रे नाम के गुंडे के आतंक से परेशान थे। वह आए दिन यहां के लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। छत्रे कोई छोटा मोटा अपराधी नही था बल्कि उस पर कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसके अपराधों की फेहरिस्त लंबी होती देख उस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की थी। लेकिन इन सब से बेफिक्र निखिल छत्रे बस्ती वालों को परेशान करने में ही अपनी शान समझने लगा। वह बस्ती में जाकर सुतली बम फोड़ता और गाली गलौच करता था। मांडवा बस्ती में आए दिन वह लोगों के साथ ऐसा ही करता था। पुलिस का खौफ भी उसके अंदर नहीं था। बस्ती के लोग उसके आतंक से इतने तंग आ चुके थे कि कानून को अपने हाथ में ले लिया। दरअसल,6 अगस्त की रात निखिल छत्रे एक बार फिर बस्ती में पहुंचा और उसने आतंक मचाना शुरू कर दिया। वहीं, इस बार गुस्से से भरे बस्ती के लोग उस पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। उन्होंने उसे बुरी तरह से उसे पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की खबर पुलिस को मिली, जिसके बाद घायल छत्रे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!