HomeBreaking Newsवीडियो:थाने में महिला को जूते मारने की धमकी देने वाले,दरोगा साहब! लाइन...

वीडियो:थाने में महिला को जूते मारने की धमकी देने वाले,दरोगा साहब! लाइन अटैच

बता दें कि वीडियो सीएम शिवराज तक पहुंचा तो उन्होंने अभद्र व्यवहार पर उपनिरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया। सोशल मीडिया पर भी उपनिरीक्षक पर एक्शन लेने की मांग उठाई जा रही थी।

नीमच/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के एक थाने में महिला को उपनिरीक्षक द्वारा धमकाने और झूठे केस में फंसाने के मामले में सीएम शिवराज ने सख्त एक्शन लिया है। सीएम शिवराज ने एसआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
मामला नीमच के कुकड़ेश्वर थाने का है। यहां थाने में एक एसआई द्वारा महिला को झूठे केस में फंसाने के साथ ही धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में कुकड़ेश्वर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह चौहान एक फरियादी महिला को सरेआम धमकी देते हुए उससे गाली-गलौज करते नज़र आ रहे थे। महिला SI पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रही थी जिसके बाद SI इतना उसे गालियां देने लगते हैं। महिला जब विरोध करती है तो एसआई उसे जेल में बंद करने की धमकी भी दे डालते हैं।

क्या था पूरा मामला

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार,नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने का मामला है। घटनाक्रम लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाने पर फरियाद लेकर गई थी कि उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर दिया, जिससे फसल नष्ट हो गई। लेकिन थाने पर मौजूद एसआई मोहन सिंह चौहान ने उसकी एक न सुनी। उल्टे महिला को पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी। महिला जब इस बात का विरोध करने लगी तो एएसआई ने धारा 151 का मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी भी लगे हाथ दे डाली।
हालांकि महिला और उसके पति के खिलाफ इस थाने पर धारा 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद SI से इस पूरे मामलें में लिखित में जवाब भी मांगा गया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!