HomeBreaking Newsतीन साल से एक ही थाने में जमे 44 पुलिसकर्मियों को,SSP ने...

तीन साल से एक ही थाने में जमे 44 पुलिसकर्मियों को,SSP ने लाइन हाजिर किया

बता दें कि इससे पहले एसएसपी ने यूपी-112 और ट्रैफिक पुलिस में लंबे समय से एक ही सर्किल या स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद एक बार फिर पुलिस में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। एसएसपी का कहना है कि क्षमता के मुताबिक अन्य पुलिसकर्मियों को भी साहिबाबाद थाने में नियुक्त किया जाएगा।


गाजियाबाद/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में ने लंबे समय से एक ही थाने में डटे पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। दरअसल,
एसएसपी कलानिधि नैथानी कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जाने जातें हैं। हाल ही में उन्होंने कई ऐसे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया जोकि काफी सालों से एक ही जगह हमें हुए थे। मंगलवार को साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ऐसे पुलिसकर्मियों पर हमेशा ही नजर रखते हैं जो लापरवाही बरतते हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि समीक्षात्मक कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के एक ही थाने पर लंबे समय से तैनात होने की बात सामने आई। जिसमे ये बात का खुलासा हुआ कि अकेले साहिबाबाद थाने में ऐसे 44 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तैनात मिले जो 3 साल से भी अधिक समय से वहां तैनात थे।
एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए इन सभी 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा गैर जनपद से आए व पूर्व से पुलिस लाइन में तैनात 37 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को साहिबाबाद थाने में तैनात किया गया है। एसएसपी ने ये भी बताया कि इस तबादले से पहले कई अफसरों को समीक्षा करने में लगाया गया था। ताकि किसी भी तरह से लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों की असलियत सामने आ सके। इसी कड़ी में मंगलवार को साहिबाबाद थाने के 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद एक बार फिर पुलिस में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!