भोपाल/मध्यप्रदेश।
सिन्धु सेना सिन्धी इलाको में सिन्धी समाज के व्यापारी ओर समाज जन दुकानो पर काले झंडे हाथों में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।
इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एसडीएम
को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया और मांग की,कि मंत्री इन्दरसिंह ओर उसके भाई तथा नरेश फूलवानी के साथ मारपीट करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें और नरेश फूलवानी के खिलाफ हुई झूठी एफआईआर की जांच कर एफआईआर को खारिज करे थाना प्रभारी को सस्पेंड करे। सिंधु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद फेरवानी के आव्हान पर मध्य प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया जिनमें मुख्य रुप से ग्वालियर,रतलाम और रीवा जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

क्या है पूरा मामला आखिर क्यों सिंधी समाज विरोध प्रदर्शन पर उतरा

पिछले दिनों शाजापुर के पोचानेर की शाखा बैंक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कर्मचारी के रूप में पदस्थ नरेश फूलवानी जो कि सिन्धी समाज का युवा है के साथ मारपीट भी की गई तथा फिर उसके साथ और उसे ही आरोपी भी बनाया गया है ओर पीड़ित के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की गई हैं।
मामला कुछ इस प्रकार है कि शाजापुर में एक बैंक कर्मी नरेश फूलवानी के साथ कुछ लोगो ने गाली गलौच, धमकी व मारपीट की तथा शिक्षा मंत्री के भाई ने भी फूलवानी के साथ मारपीट की जिसके विरोध में इंदौर सिन्धी समाज के लोगो ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
अब आगे क्या
यह भी निर्णय लिया गया कि अगले चरण में मध्यप्रदेश सिन्धी समाज के द्वारा प्रदेश बन्द के आव्हान को भी सिन्धी समाज का पूर्ण रूप से समर्थन रहेगा।
तीसरे चरण में मध्यप्रदेश सिन्धी समाज द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के निवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इनका कहना
सभी दुकानदारो से निवेदन है कि अपनी अपनी दुकान पर कल काला झंडा लगाए और हाथ पर काली पट्टी जरूर बांधे और सिन्धी एकता का परिचय देकर समाज को मजबूत बनाए।
–देवानंद फेरवानी,राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु सेना।
