HomeBreaking Newsभीषण रेल हादसा:दो मालगाड़ियों में जोरदार टक्कर,लोको पायलट की जलकर मौत,कई ट्रेनें...

भीषण रेल हादसा:दो मालगाड़ियों में जोरदार टक्कर,लोको पायलट की जलकर मौत,कई ट्रेनें प्रभावित

शहडोल/मध्यप्रदेश।

मध्‍यप्रदेश शहडोल जिले के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना हुई है। तीन मालगाड़ि‍यां आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। तीन ट्रेन के आपस में टकराने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया।दिल दहला देने वाले इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल 5 लोको पायलट को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। अन्य 4 घायलों की हालत गंभीर है।

इंजन में लोको पायलट राजेंद्र प्रसाद और सहायक लोको पायलट ऋतु राज सिंह थे। इंजन में पीछे से टक्कर लगते ही राजेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। ऋतु राज सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात कर्मचारियों को शुरुआत में कुछ समझ में नहीं आया कि अचानक यह कैसे हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में ड्राइवर द्वारा सिग्‍नल ओवरशूट करने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर और जबलपुर से रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन मालगाड़ी के एक साथ दुर्घटनाग्रस्‍त होने की यह घटना सुबह 6:25 बजे हुई।शहडोल से सटे सिंहपुर रेलवे स्‍टेशन पर पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। सुबह दूसरी मालगाड़ी आकर उससे टकरा गई। दुर्घटना के वक्‍त एक और मालगाड़ी सिंहपुर स्‍टेशन से गुजर रही थी जो इसकी चपेट में आ गई।हादसा इतना भयानक था कि रेल इंजन में आग लग गई।मालगाड़ी के डिब्‍बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। दोनों मालगाड़ियां बुढ़ार रेलवे स्टेशन जा रही थीं।

कटनी-बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक लिया है। यहां से बस से यात्रियों को रवाना किया जाएगा। 15 बसों की व्यवस्था करके नौरोजाबाद के लिए रवाना कर दिया है। सभी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा जाएगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!