HomeBreaking Newsपुलिसकर्मी का रिश्वत लेते VIDEO VIRAL:अवैध काम करने वालों से रुपए लेते...

पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते VIDEO VIRAL:अवैध काम करने वालों से रुपए लेते पुलिस हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल

जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश सरकार की सख्ती के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा लगातार रिश्वखोरों पर कार्यवाही जारी है।
बावजूद इसके इन अफसरों और कर्मचारियों को पकड़े जाने पर होने वाली कार्रवाई का कोई खोफ नहीं है।

दरअसल,प्रदेश के जबलपुर जिले के गोरखपुर थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घूस लेने का वीडियो गोरखपुर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पंचम नाम के पुलिसकर्मी का है जो कि बीते 8 माह से गोरखपुर थाने में पदस्थ है।
जो कि क्षेत्र में अवैध काम करने वाले लोगों से पैसा लिया करता है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले के तूल पकड़ते ही इस संबंध में व्यापारियों ने जबलपुर एसपी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी लाल टी शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति से मिलता है, थोड़ी देर दोनों आपस में बात करते रहते है, इसके बाद लाल टी शर्ट वाला पुलिसकर्मी से थोड़ा हटकर पान के ठेले में जाता है, और अपने जेब से कुछ रुपए निकाल कर पुलिसकर्मी के पास आकर उसे देता है, रुपए लेने के बाद पुलिसकर्मी उसे अपनी जेब में रखता है और फिर बाइक स्टार्ट के वहां से चले जाता है। यह पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हों रहा है।

गोरखपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुधीर सोनकर का कहना है कि यह वीडियो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दिया है पर आज तक किसी तरह की कार्रवाई नही हुई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है, संपूर्ण क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन, गांजा स्मैक और अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और वह भी पुलिस आरक्षको के सानिध्य में। व्यापारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जहां लगातार अवैध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं तो वही कुछ पुलिस कर्मचारी अवैध व्यापार करने वालों से वसूली कर अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

गोरखपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुधीर सोनकर ने अपने ज्ञापन के माध्यम से एसपी से मांग की है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले प्रधान आरक्षक पंचम एवं उसके सहयोगी आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करें।

इनका कहना

गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि वीडियो सामने आया है, यह वीडियो 30 मार्च के पहले का बताया जा रहा है। जिसमें हवलदार पंचम नजर आ रहा है। वीडियो की जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके अनुरुप कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!