HomeBreaking Newsऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर व स्पा में सेक्स रैकेट का खुलासा,संचालिका व 5...

ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर व स्पा में सेक्स रैकेट का खुलासा,संचालिका व 5 युवतियां गिरफ्तार

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। यहां ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Crime Branch) ने ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से ब्यूटी पार्लर की संचालिका व 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

दरसअल विश्वविद्यालय थाना पुलिस को कुछ दिन से मुखबिर के द्वारा सूचना मिल रही थी कि सिटी सेंटर के गोविंदपुरी स्थित GTB टॉवर बिल्डिंग में द ऑर्गेनिक ब्यूटी एंड सैलून स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस सूचना की पुष्टि करने के लिए एक पुलिसकर्मी को कस्टमर बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। यहां कस्टमर बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी से अंदर बैठी एक आयशा नाम की महिला ने कॉल गर्ल के लिए डील की। कस्टमर बनकर गए पुलिसकर्मी को अंदर युवतियां दिखाई गईं। पांच युवती अंदर तैयार खड़ी थीं। जब यह साफ हो गया कि स्पा सेंटर की आड़ में धंधा चल रहा है तो पुलिसकर्मी ने अपनी टीम को संकेत दिया। जिसके बाद ASP हितिका वासल के निर्देश पर पहले से तैयार खड़ी टीम ने स्पा सेंटर पर रेड मारी। जहां पांच युवतियां और इस स्पा सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड महिला को हिरासत में लिया गया। साथ ही स्पा सेंटर से 15 हजार रुपए नकद बरामद हुए। स्पा सेंटर से पकड़ी गईं पांच युवतियों और महिला को विश्वविद्यालय थाना लाकर मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, आगे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

इनका कहना

पुलिस ने ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेटर पर छापामार कार्रवाई की है। जहां से पांच युवती और एक महिला को हिरासत में लिया गया है। इस सेंटर पर पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। पहले एक पुलिस जवान को ग्राहक बनाकर भेजा गया। जब सूचना की तस्दीक हो गई तो फिर छापा मारा गया। अभी रैकेट को चला रही सैलून व स्पा सेंटर की संचालक से पूछताछ की जा रही है।

–हितिका वासल,ASP शहर।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!