HomeBreaking Newsबदला:दुकानदार का खून देखकर आक्रोशित हुए लोग,पुलिसकर्मी को पीट-पीट कर अधमरा किया

बदला:दुकानदार का खून देखकर आक्रोशित हुए लोग,पुलिसकर्मी को पीट-पीट कर अधमरा किया

छतरपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा के पीटा और जवान को पीट-पीट के अधमरा कर दिया। दरअसल,बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे डायल हंड्रेड की टीम सब्जी और फलों की दुकानों को बंद कराने के लिए पहुंची थी। दुकानदारों ने दुकानें बंद करने का विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने एक दुकानदार को डंडा मार दिया। जिससे दुकानदार का सिर फूट गया इस पर भड़के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
एक पुलिसकर्मी को खदेड़कर पीटा। डायल हंड्रेड वाहन में दो लोग सवार थे। इनमें एक ड्राइवर और दूसरा पुलिसकर्मी शामिल था। बाजार में कुछ सब्जी और फल के दुकानदार बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने दुकानें बंद करने को कहा तो दुकानदार विरोध करने लगे। इसी बीच विरोध कर रहे दुकानदार हल्लर पूरी वाले को पुलिसकर्मी संत कुमार ने डंडा मार दिया। डंडा लगने से दुकानदार के सिर से खून निकलने लगा।

दुकानदार का खून देखकर आक्रोशित हुए ग्रामीण

पुलिसकर्मी के डंडे से घायल दुकानदार का सिर फूटा

दुकानदार को खून निकलता देख लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। डायल हंड्रेड का ड्राइवर भागने में सफल हो गया। वहीं संत कुमार ने एक घुसकर खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लोगों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को लाठी डंडों से जमकर पीटा। गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी का बचाव किया।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!