छतरपुर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सागर लोकायुक्त की पुलिस की टीम ने नौगांव में सुनाटी हल्के के पटवारी रोहित पटेल को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा है। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, निरीक्षक मंजू सिंह,प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्रीय आरक्षक आशुतोष व्यास, संतोष गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह,विक्रम सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित करीब 9 सदस्यों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पटवारी ने किसान विजय सिंह राठौर निवासी नये घर से जमीन के सीमांकन के लिए 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने पटवारी की काफी मान मनाैव्वल की लेकिन जब नहीं माना ताे दाे बार में 10 रुपये पटवारी काे दे दिए। इसके बाद भी पटवारी बिना 8 हजार रुपये लिए काम करने काे तैयार नहीं था।

ऐसे में फरियादी इसकी शिकायत लाेकायुक्त में दर्ज कराई। पूरी प्लानिंग के साथ आज किसान काे पैसे लेकर पटवारी के पास भेजा गया। किसान ने जैसे ही पटवारी के घर पहुंचकर उसके हाथ में 8 हजार रुपये रखे, वैसे ही लाेकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में की गई है। नौगांव तहसील कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई की गई।
