HomeBreaking Newsदादा महाराज मंदिर के पास हुए गोलीकांड में 4 आरोपियों के विरुद्ध...

दादा महाराज मंदिर के पास हुए गोलीकांड में 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज,BJP कार्यकर्ताओ ने SP को ज्ञापन सौंपा

नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश।
राजकुमार दुबे।

नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना अंतर्गत दादा महाराज मंदिर के पास हुई गोली कांड की घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों ऋषिराज पटेल, गिरवर पटेल, शुभम पटेल और धनिराम पटेल के खिलाफ धारा 307, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने आरोपी फरार बताए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,स्टेशनगंज थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि ग्राम रिमझा निवासी अर्जुन मालगुजार अपने चार पहिया वाहन द्वारा नरसिंहपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था।
अर्जुन मालगुजार के कहने पर वाहन चला रहे प्रमोद सिरोठिया ने दादा महाराज मंदिर के कुछ आगे गाड़ी रोकी ही थी कि पीछे से 2 बाइक से आए आरोपियों ने फायर कर दिया। जिससे एक गन शॉट कार पिछले गेट को चीरता हुआ कार के अंदर चला गया। जिससे अर्जुन मालगुजार के दायें पैर की जांघ में छर्रे लग गए। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने बताया कि इन्ही आरोपियों पर करीब डेढ़ माह पूर्व भी अर्जुन मालगुजार के साथ मारपीट के आरोप लगे थे।

बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

दादा महाराज के पास हुए गोली कांड के सबंध मे आज बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
दादा महाराज के पास हुए गोली कांड के सबंध मे आज बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा बडी संख्या मे आये गोटेगांव क्षेत्र से बीजेपी कार्यकर्ताओ ने नरसिंहपुर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों के ऊपर सख्त कार्यवाही हो।

वीडियो देखें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!