बता दें कि मृतक सिपाही अंकित यादव लगभग ढ़ाई माह पूर्व हरदोई से स्थानांतरित होकर संभल में आया था। अंकित यादव इस समय थाना हयातनगर की पुलिस चौकी पर लैपर्ड ड्यूटी कर रहा था। सिपाही ग्राम खेडकी थाना चांदपुर जनपद बिजनौर का रहने वाला था,वर्तमान में जनपद-संभल में तैनात था।
संभल/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश के जिले संभल से एक दुःखद मामला सामने आया है जहां एक सिपाही ने अपनी गन से खुद को शूट कर लिया है। संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ने सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि हयात नगर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अंकित यादव (25) ने सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि यादव 2015 बैच के सिपाही थे। फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। और ना ही किसी पर कोई शक जताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

