HomeBreaking Newsदुःखद:पुलिस लाइन के क्वार्टर में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैली

दुःखद:पुलिस लाइन के क्वार्टर में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैली

बता दें कि 55 वर्षीय मृतक रमेश चंद्र 29वीं बटालियन की ए कम्पनी में आरक्षक के पर पर पदस्थ थे और पुलिस लाइन क्वार्टर में रहते थे।


दतिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के दतिया जिले की 29वीं बटालियन की ए कम्पनी में पदस्थ आरक्षक का दतिया पुलिस लाइन में क्वार्टर में सुबह मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को और पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और दतिया एसडीओपी व तमाम वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
फिलहाल आरक्षक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, तो वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम का भी सहारा लिया जा रहा है और आरक्षक की मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस घटना से पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई है वहीं कोतवाली पुलिस पूरे मामले की घटना में जांच में जुटी हुई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!