HomeBreaking Newsन्याय अभी ज़िंदा है:प्रशासन ने दबंगों के कब्जे से फौजी का मकान...

न्याय अभी ज़िंदा है:प्रशासन ने दबंगों के कब्जे से फौजी का मकान मुक्त कराया

बता दें कि इस मामले में बीते डेढ़ साल से रिटायर्ड सूबेदार संजय सक्सैना थाना से लेकर सीएसपी ऑफिस, एसपी ऑफिस व कलेक्टर कार्यालय तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अभी हाल ही में परेशान होकर फौजी ने मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर की थी। सीएम हेल्प लाइन पर आई इस शिकायत को तत्काल गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर को कार्रवाई कर मकान पर कब्जा दिलाने के लिए कहा गया। इसी सिलसिले में एसडीएम प्रदीप तोमर ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर संजय के मकान पर लगे ताले को तोड़ा और उनको कब्जा दिलाया गया।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर जिला प्रशासन ने आज उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाई कर एक जगह से 1 करोड़ रुपये की शासकीय जमीन मुक्त कराई वहीं एक अन्य जगह से रिटायर्ड फौजी के घर को दबंग के कब्जे से मुक्त कराया। घर से दबंग का कब्जा हटने के बाद रिटायर्ड फौजी ने कहा कि मेरा न्याय से विश्वास उठ गया था लेकिन अब कह सकता हूँ कि सच और न्याय अभी भी जिंदा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,संजय सक्सैना सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। 30 साल उन्होंने देश के लिए अपनी सेवा दी है। 30 अप्रैल 2018 को रिटायर्ड होने के बाद वह ग्वालियर में ही बसना चाहते थे। उनका परिवार व बच्चे आगरा में रह रहे थे। उन्होंने ग्वालियर में राधा कॉलोनी लूटपुरा के पास अपने भतीजे रवि सक्सैना से एक मकान दिलाने की बात कही। रवि ने अपना ही मकान जो 788 वर्गफीट का था खरीदने का प्रस्ताव दिया। करीब 16 लाख रुपए में 19 सितंबर 2018 को उन्होंने भतीजे से मकान खरीदकर रजिस्ट्री करा ली। अभी आगरा में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी इसलिए मकान में कोई किराएदार रखने के लिए भतीजे को कहा। इस पर रवि ने खुद ही किराएदार बनने के लिए कहा। जब जुलाई 2019 में रिटायर्ड सूबेदार मकान पर कब्जा लेने पहुंचा तो वहां ताला लगा था। भतीजा रवि गायब था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। आसपास पूछा तो पता लगा कि इस मकान गोसपुरा के दबंग महेश भदौरिया,श्याम भदौरिया,नंदी तोमर निवासी चंदनपुरा, शिवा राजावत निवासी कांचमील और सोनू बाल्मीकि निवासी राजा की मंडी का कब्जा है। इनमें से महेश और नंदी तोमर भाजपा से जुड़े बताए गए हैं।

न्याय अभी भी जिंदा है

आज कलेक्टर के आदेश पर SDM प्रदीप तोमर ने मकान का ताला तुड़वाकर रिटायर्ड सूबेदार को उनका घर सुपुर्द कर दिया। SDM रिटायर्ड फौजी को घर के अंदर ले गए फिर उन्होंने उनका शॉल श्रीफल फूलमाला से सम्मान किया। सम्मान से खुश रिटायर्ड सूबेदार संजय कुमार सक्सेना ने कहा कि ये दिन मैं कभी नहीं भूल सकता। मैंने सब जगह शिकायत की थी और उम्मीद खो चुका था लेकिन आज SDM प्रदीप तोमर द्वारा मुझे कब्जा दिलाया गया है तो मुझे विश्वास हो गया है कि कलियुग कितना भी आ जाए सच और न्याय अभी भी जिंदा है।

इनका कहना

इस मामले में रिटायर्ड सूबेदार संजय सक्सैना का कहना है कि उनको तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनका घर वापस मिल गया है। जिस तरह से डेढ़ साल बीता है उससे तो लगता था कि अब कभी उनका घर का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। अब वह गणतंत्र दिवस के ठीक तीन दिन पहले घर उनको मिलने से राहत मिली है।

दबंग ने बना रखा था कार वॉशिंग शोरूम

शनिवार को एंटी माफिया मुहिम के चलते जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के मदाखलत टीम ने हजीरा के भगवत सहाय कॉलेज परिसर के पास 2000 वर्गफीट को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। यह शासकीय जमीन थी और कॉलेज परिसर में आती है। इस पर कुछ समय से दबंग गजेन्द्र लोधी ने कब्जा कर रखा था। सात दिन पहले उसने कार वॉशिंग शोरूम बना दिया था। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन की टीम वहां पहुंची। मदाखलत दस्ते ने कार वॉशिंग शोरूम तोड़ दिया। साथ ही करोड़ों की जमीन मुक्त कराई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!