भिंड/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले से दु:खद खबर सामने आ रही है जहां फूप थाने में पदस्थ आरक्षक केशव जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण कूलर से करंट लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,फूप थाना प्रभारी अनीता गुर्जर के मुताबिक मुरैना निवासी केशव पुत्र श्रीधर जाटव, फूप थाना में 1 जनवरी 2020 से पदस्थ था। आरक्षक, फूप में किराए के मकान में रहता था। कुछ दिनों पहले आरक्षक की पत्नी रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने के लिए मायके गई हुई थी। आरक्षक, बुधवार की रात ड्यूटी करके अपने कमरे पर पहुंचा। सुबह जब वो ड्यूटी पर नहीं आया तो थाने से फोन पर संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस जवान ने उसे घर जाकर देखा तो उसके गेट नहीं खुला इस पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस जवानों से खिड़की से झांककर देखा तो वाे मामला संदिग्ध मिला। इसके बाद जब गेट को खोलकर अंदर देखा गया तो वो मृत अवस्था में मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक कूलर के करंट से आरक्षक की मौत हुई है। फूप थाना पुलिस पूरे मामले की जांच जुटी हुई है।
