बता दें कि आरजू पवार 2015 बैच की एसआई है। वह शामली की रहने वाली थी, कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सब इंस्पेक्टर ने लिखा है कि!!
‘मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं यही मेरी करनी का फल है’ हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
बुलंदशहर/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी पुलिस की महिला उप निरीक्षक (Sub Inspector) आरजू पवार ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर लिया। मामला अनूप शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक निजी मकान में किराए पर रह रही महिला सब इन्स्पेक्टर ने पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,महिला दारोगा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। हालांकि आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। मूलरूप से शामली जनपद के रहने वाली महिला दारोगा अनूपशहर कोतवाली में करीब ढाई वर्ष से तैनात थीं।
कोतवाली क्षेत्र में वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं।
बताया जा रहा है मकान मालिक ने 7 बजे खाने के लिए पूछा तो कुछ देर में कहीं से आने की बात कही कुछ घंटों बाद जब महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पवार नहीं आई तो मकान मालिक ने कमरे में देखा। जब घटना की जानकारी हुई तो मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
इनका कहना
पूरे मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आज महिला सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है दो लाइन का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का स्वयं को जिम्मेदार बताया है लेकिन पूरे प्रकरण की फिर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
