HomeBreaking Newsदुःखद:पीआरवी 112 में तैनात महिला सिपाही फाँसी के फंदे पर झूली,मौत

दुःखद:पीआरवी 112 में तैनात महिला सिपाही फाँसी के फंदे पर झूली,मौत

बता दें कि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। उर्मिला के आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। मौके से उनका मोबाइल भी नहीं मिला है। मोबाइल की खोजबीन की जा रही है इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उर्मिला के परिवारजनों के आने पर ही कुछ जानकारी हो सकेगी।

लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

लखनऊ के मोहनलालगंज थाने की पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल (PRV) में तैनात महिला सिपाही उर्मिला वर्मा के रविवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और आगे की जांच शुरू कर दी है। मौका-ए-वारदात से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला सिपाहियों के मुताबिक शाम को उर्मिला साथ में बैडमिंटन खेल रही थी। ऐसे में महिला सिपाही के खुदकुशी करने की खबर सुन कर साथी पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। एडीसीपी के मुताबिक महिला सिपाही के मोबाइल की भी जांच कराई जाएगी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उर्मिला (24) मूलरूप से अयोध्या जिले की रहने वाली थीं और डॉयल 112 में कार्यरत थी। वह कस्बे के मऊ इलाके में एक हॉस्टल में रहती थीं। उर्मिला वर्मा की 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। रात 10 बजे से उनकी ड्यूटी पीआरवी 531 पर थी। वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंची थीं। इस बीच उनका कोई परिचित हॉस्टल पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर काफी देर तक खटखटाता रहा। कोई उत्तर न मिलने पर उसने पड़ोस में रह रहीं एक महिला दारोगा को बताया। महिला दारोगा ने कमरे के दूसरे दरवाजे से अंदर देखा तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे उर्मिला का शव लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की जानकारी थाने पर दी। इसके बाद एसीपी प्रवीण मलिक, डीसीपी साउथ रवि कुमार मौके पहुंचे। फंदे से शव को उतारा गया। उर्मिला के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उर्मिला के आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। मौके से उनका मोबाइल भी नहीं मिला है। मोबाइल की खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उर्मिला के परिवारीजन के आने पर ही कुछ जानकारी हो सकेगी।

पुलिस का दावा है कि उर्मिला के मोबाइल से उसकी मौत के रहस्य से पर्दा उठेगा। इस कारण देर रात तक पुलिस उर्मिला के कमरे समेत घर के आस पास और कुछ दूर स्थित झाड़ियों तक में पुलिस की टीम मोबाइल की खोजबीन करती रही। पर देर रात तक मोबाइल नहीं मिल सका।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!