बता दें कि सोमवार को रात ज्यादा हो जाने की वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। इसलिए पुलिस ने मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनों को सूचना दी गई। वे डही पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक वह काफी डिप्रेशन में थे। वह अकेले ही घर में रह रहे थे। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भोपाल/धार/मप्र।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ एक DSP ने खुदकुशी कर ली है। DSP ने सोमवार को धार जिले के गांव रेबडदा में अपने घर में फांसी लगाई। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटे इंदौर में रहते हैं। सोमवार शाम को जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी घर पहुंचे। इसके बाद आत्महत्या का मामला पता चला। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जाता कि DSP डिप्रेशन में थे।
इधर इस घटना से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और धार जिला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि डीएसपी बीएस अहरवार भोपाल पीएचक्यू में पदस्थ थे। वही आज उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। डीएसपी अहरवार कई दिनों से ड्यूटी से भी नदारद थे।
क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक,डीएसपी बीएल अहरवाल की ड्यूटी भोपाल में थी। वह धार ज़िले के कुक्षी क्षेत्र के डही विकासखंड के ग्राम रेबड़दा के रहने वाले थे। DSP काफी लंबे से अवकाश पर हैं। वह अपने गांव के घर में अकेले रह रहे थे। उनके बेटे और पत्नी इंदौर में ही रहते हैं। बताया जाता है कि वह नियमित रूप से शाम को घूमने के लिए जाते थे, लेकिन सोमवार की देर शाम तक घर से नहीं निकले। पड़ोसी घर पहुंचे और आवाज दी तो कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच कुछ लोगों ने देखा कि वे घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में पड़ताल में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार एवं पुलिस विभाग में साथी कर्मचारियों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
