HomeBreaking Newsपुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही होटल में फांसी फंदे पर झूला,परिजनों...

पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही होटल में फांसी फंदे पर झूला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बता दें कि मृतक सिपाही लोकेंद्र के पिता रामभरोसी किसान हैं। लोकेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था सिपाही वर्ष 2016 में मेरिट के आधार पर कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि लोकेंद्र करीब डेढ़ माह पहले 10 दिन की छुट्टी आया था। रविवार रात नौ बजे सभी स्वजन से लोकेंद्र ने करीब आधा घंटे तक बात की थी। उस समय वह सामान्य था।भाई का ये भी कहना है कि लोकेन्द्र खुदखुशी नहीं कर सकता उनका आरोप है कि लोकेंद्र की हत्या की गई है।


अलीगढ़/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात लोकेंद्र नाम के सिपाही का थाना गांधी पार्क इलाके के दुबे पड़ाव स्थित होटल रॉयल क्लासिक के रूम नंबर 107 में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। इसपर पुलिस महकमे और होटल के अंदर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सिपाही की उम्र करीब 25 वर्ष है। वह मूलरूप से आगरा का निवासी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस समेत एसपी सिटी कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी द्वितीय राघवेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने सिपाही के शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

होटल मालिक के अनुसार

होटल स्वामी प्रशांत के अनुसार सिपाही पिछले कई दिनों से होटल में रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि सिपाही के बैग में चाकू व अन्य सामान मिले हैं। पुलिस के सभी अधिकारी होटल के रूम नंबर 107 के अंदर जांच पड़ताल के बाद बाहर निकले और एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!