बता दें कि एसआई भिंड जिले के मेगांव के पास गांव में रहते थे, जहां उनका पार्थिव शरीर ले जाया गया। एसआई पूर्व में आर्मी में भर्ती हुए थे और 1991 बेच में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के बाद पुलिस में आए थे। वह तब से पुलिस में सेवाएं दे रहे थे।
आगर-मालवा/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रिहर्सल करते समय दर्दनाक हादसे में एसआई भूपेंद्र सिंह गुर्जर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिहर्सल के दौरान कार की टक्कर से पुलिस जवान घायल हो गया जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना बुधवार सुबह की है। जहां आगर मालवा जिले के सोयतकला में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर पुलिस द्वारा रिहर्सल की जा रही थी, तभी सड़क पर एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रिहर्सल में जुटे सोयत थाने में पदस्थ एसआई भूपेंद्र सिंह गुर्जर को सोयत थाने के सामने टक्कर मार दी थी, जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस के द्वारा पहले आगर के एक निजी हॉस्पिटल लाया गया और यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था। एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि उपचार के दौरान रात में डॉक्टर ने भूपेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुर्जर का पार्थिव शरीर भिंड जिले में पेत्रक गांव मेगांव के समीप ले जाया गया है, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इनका कहना
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान रात करीब 1.30 बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई भूपेंद्र सिंह गुर्जर का पार्थिव शरीर भिंड जिले में पैतृक गांव मेगांव के पास ले जाया गया है, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
