सीधी/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त का शिकंजा लगातार कसा हुआ है। लेकिन रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसान से रिश्वत लेते हुए पटवारी राम कुमार पांडे (Patwari Ram Kumar Pandey) पिता बंशगोपाल 60 वर्ष निवासी सुभाष नगर पुलिस लाइन सीधी एवं सच्चितानंद शर्मा पिता जगदीश शर्मा 50 वर्ष निवासी बढौरा पोस्ट हटवा जिला सीधी को 5 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने ट्रेप किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सीधी जिले के हल्का डेमहा तहसील गोपद बनास में पदस्थ पटवारी के खिलाफ अजय सिंह निवासी ग्राम डेमहा ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी के द्वारा उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। उन्होने बताया कि वे अपनी भूमि का नामांतरण करवाने के लिए पटवारी का लगातार चक्कर लगा रहे थे। तो वही पटवारी ने इस काम के लिए के 5 हज़ार रुपये की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि पटवारी और उसके सहयोगी को रिश्वत की रकम के साथ बाजार में लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनो को पकड़ कर लोकायुक्त सीधी के सक्रिट हाउस ले गई और कार्रवाई की है।
