HomeBreaking Newsकिसान से रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

किसान से रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

सीधी/रीवा/मप्र।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी व कर्मचारी छोटे-मोटे कामों को भी बिना रिश्वत लिए अंजाम नहीं दे रहे। रिश्वतखोरों पर घूसखोरी का सवाब इस तरह चढ़ा है कि गरीब किसान को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले से आया है जहां
लोकायुक्त रीवा ने एक पटवारी को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पीड़ित किसान से जमीन का नक्शा पास करने के एवज में पैसों की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बृजनंदन दास साकेत पटवारी प्रभारी हल्का मढ़ा ने सीधी जिले के ग्राम मढ़ा रामपुर नैकिन में रहने वाले कृषक छोटे लाल पटेल से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पटवारी पूर्व में किसान से 1000 रुपये किश्त के रूप में ले चुका था। बाकि के पैसे पटवारी अपने रामपुर नैकिन सीधी में स्थित किराए के घर में ले रहा था। पीड़ित किसान की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!