HomeBreaking Newsस्थानीय नागरिकों की माँग पर:नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले...

स्थानीय नागरिकों की माँग पर:नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले के मकान पर चला बुलडोजर

बता दें कि इस कार्रवाई को लेकर काफी लंबे समय से परिजनों एवं क्षेत्रीय स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। मौके पर एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार नगर परिषद के सीएमओ एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर मकान को धराशाई कर दिया।


नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश।
राजकुमार दुबे।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में वार्ड क्रमांक 9 में दस माह पूर्व जून के माह में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा 9 वर्ष की लकड़ी को स्वयं के मकान में ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर शव को मकान के अंदर भूसा में दबा दिया गया था, और फरार हो गया था पुलिस द्वारा युवक को पकड़कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय अभिरक्षा में भेजा गया था, जहां न्यायालय द्वारा मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी एवं उसके पिता और बहनोई को तीन- तीन वर्ष की सजा सुनाई गई।
इस मामले में स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से सजा काट रहे युवक के मकान को तोड़ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा रहा था, जिस पर जिस पर कार्रवाई करते हुए सजा काट रहे युवक का मकान अवैध पाया। जिसमें पट्टा 68/1 का था एवं मकान 59/1 पर बना हुआ पट्टा दूसरे स्थान का था,जिसको प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश पर अवैध मानकर कार्रवाई की गई।
मौके पर एसडीएम राजेश शाह, तहसीलदार नीता कोरी, थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर, आरआई पंकज मेश्राम, उपयंत्री पवन बघेल सहित राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार देर रात तक अतिक्रमण हटाया गया।

राजेश शाह,एसडीएम तेंदूखेड़ा वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!