HomeBreaking Newsसीधी जिले के रोबिनहुड यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय के खिलाफ दुष्कर्म...

सीधी जिले के रोबिनहुड यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

बता दें कि भागवत प्रसाद पाण्डेय कोरोना महामारी के दौरान फेसबुक के जरिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया तो वही जरूरतमंदों की खूब मदद की। वह अपने अंदाज से जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों को सजा दे रहे थे तो वही अपनी पुलिसिंग से वह न केवल जिले में बल्कि देश में खूब सुर्खियां बटोरी।

सीधी/रीवा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के सीधी यातायात थाने के बहुचर्चित सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय के खिलाफ रीवा शहर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि शून्य में प्रकरण कायम कर सीधी भेज दिया गया है। कहते है कि महिला कई महीने से सीधी में चक्कर काट रही थी।

सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,यातायात सूबेदार के संपर्क में कोरोना महामारी के दौरान महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। सूत्र बताते हैं कि सूबेदार युवती से अपना मतलब साध रहे थे। लेकिन युवती उनसे एक तरफा प्यार करने लगी। इस बीच युवती सूबेदार से शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन सूबेदार शादी से पीछे हट गए। जहां युवती सूबेदार के खिलाफ सीधी में शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मंगलवार को रीवा आईजी कार्यालय पहुंची। पुलिस विभाग में लग रहे कलंक और विभाग की किरकिरी को देखते हुए भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया। ऐसे में 25 अप्रैल की देर शाम आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज हो गया है।

सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय

भागवत प्रसाद पाण्डेय मूलत: सतना जिले के रहने वाले है। उनका गांव सिविल लाइन थाना क्षेत्र में है। पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद फेसबुक में रॉबिनहुड पांडे तो यूट्यूब स्टार बन गए। यहीं से फेसबुक में लड़कियों से दोस्ती हुई। धीरे धीरे प्रेम प्रसंग पनवान चढ़ गया। भागवत पांडे और युवती के बीच हुई बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

पीड़िता

इनका कहना

रेप के एफआईआर की पुष्टि महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निशा मिश्रा ने की है। चर्चा है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के बनारस जिले की रहने वाली है। कई साल से भागवत पाण्डेय के संपर्क में रही है। फरियादिया का आरोप है कि झांसा देकर रेप किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!