भोपाल/मध्यप्रदेश।
साल के आखिरी दिन गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के तोहफा दिया है। जिसके तहत आईपीएस (IPS) अफसरों को पदौन्नत (PRAMOTE) कर नई पदस्थापना (NEW POSTING) की गई हैं। कुछ अफसरों की पोस्टिंग यथावत रखी गयी है। जो अधिकारी प्रमोट हुए हैं उनमें आईजी से एडीजी, डीआईजी से आईजी, और सीनियर एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
लिस्ट देखें

डीएसपी रैंक के अधिकारियों के लिए खुशखबरी
वहीं नए साल में मध्यप्रदेश सरकार डीएसपी रैंक (DSP) के अधिकारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जहां प्रदेश के डीएसपी रैंक 156 अफसरों को सीनियर स्केल वेतनमान दिया जाएगा। बुधवार को मंत्रालय में हुई डीपीसी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल बुधवार देर शाम मंत्रालय में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मध्यप्रदेश के डीएसपी के सीनियर स्केल 294 रिक्त पदों के लिए फैसला लिया गया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा की अध्यक्षता में उस बैठक में 156 अफसरों को सीनियर स्केल वेतनमान (Senior scale pay scale) देने पर सहमति बनी। जबकि 20 अधिकारी प्रमोशन के लिए अनफिट (unfit) पाए गए। वहीं 12 अफसरों पर जांच प्रक्रिया अधूरी रहने की वजह से अब तक फैसला नहीं आया है।
वहीं माना जा रहा है कि कि 31 दिसंबर को इन अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में 200 डीएसपी के सीनियर स्केल वेतनमान का प्रमोशन इसलिए रुक गया था क्योंकि उन्होंने एसीआर (ACR) पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग को नहीं भेजी थी।
इस मामले में विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया था और जल्द से जल्द एसीआर दिए जाने की बात की गई थी।
गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश में डीएसपी के कुल 1256 पद हैं। जिनमें से कनिष्ठ वेतनमान पर 556 पद होते हैं। इनमें से ही डीएसपी पद पर 6 साल की सेवा पूरी करने के बाद 200 से अधिक डीएसपी सीनियर स्केल वेतनमान के पात्र बन गए हैं।
वही डीएसपी रैंक के अधिकारियों को सीनियर स्केल वेतनमान के प्रमोशन मिलने के साथ ही अब तक जो 56,100 पे स्केल देय है। वह बढ़कर 67,300 हो जाएगा। इसके साथ ही यह सभी डीएसपी सीनियर स्केल वेतनमान मिलने के साथ ही एडिशनल एसपी प्रमोशन के पात्र हो जाएंगे।
