HomeBreaking Newsपुलिसकर्मियों पर चाकूओं से हमला करने वाले,गुंडे-बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला

पुलिसकर्मियों पर चाकूओं से हमला करने वाले,गुंडे-बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला

बता दें कि कोहेफिजा पुलिस पर तीन महीने में ये दूसरी बार और भोपाल पुलिस पर यह तीसरा हमला है। इससे पहले खानूगांव में जिप्सी में राइफल लिए बैठे 6 युवकों ने पुलिस का वायरलेस सेट तोड़ कर मारपीट की थी। इससे एक सप्ताह पहले भी हनुमानगंज थाना क्षेत्र में देर रात चाय की दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस पर महिलाओं ने भी खौलती चाय फेंकते हुए पथराव कर दिया था। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


भोपाल/मध्यप्रदेश।

एमपी की राजधानी भोपाल में गुरुवार देर रात पुलिस पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया। पुलिस हवलदार विजय यादव पर जानलेवा हमला होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने बदमाशों का कोहेफिजा पुलिस ने शाम को जुलूस निकाला। रात को पुलिसकर्मी को दौड़ाने वाले बदमाश जुलूस में लंगड़ाते नजर आए। पुलिस ने इसके साथ ही उनकी दुकानों से लेकर मकान तक जमींदोज कर दिए। इसके साथ ही आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाजा जा रहा है।
पुलिस ने रात से ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। दोपहर तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनके मकान और दुकानों को गिराने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नगर निगम के साथ घटना के मुख्य आरोपी अशिर उर्फ आशु, हैदर हसन के नारियल खेड़ा गौतम नगर के मकान को गिरा दिया गया। इसके अलावा उमर उर्फ पन्नी, जैद अनवर खान, अली भाई पिता शाहिद के अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। PGVT कॉलेज रोड निवासी अर्शलान में अवैध मकान को नगर निगम व पुलिस टीम द्वारा जमींदोज कर दिया है।

पुलिसकर्मी की पीठ में चाकू घोंप दिया

घटना कोहेफिजा थाने के पास की है। एडिशन एसपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि हमीदिया अस्पताल परिसर में कुछ संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी।इस पर कोहेफिजा थाने के हेड कांस्टेबल विजय यादव और विजय बहादुर हमीदिया अस्पताल के पास पार्किंग में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद अर्शलाम, ओसर शाह, हैदर अली, जेद, मुद्दसिर सहित उनके साथियों को वहां से हटने के लिए कहा। इस पर गुंडे इन पुलिसकर्मियों से भिड़ गए औऱ सबने घेरकर उन पर चाकू से हमला कर दिया।
बदमाशों ने एक वार सिपाही विजय यादव की पीठ पर किया। दूसरा वार सीने पर किया, तो विजय ने हाथ से चाकू का वार रोक लिया। इससे उसके हाथ में भी गंभीर चोट लगी। फिलहाल सिपाही का इलाज हमीदिया अस्‍पताल में चल रहा है। सुबह डीआइजी व एसपी ने अस्‍पताल पहुंचकर उसका हालचाल जाना। हालांकि ​विजय को अभी ICU में रखा गया है।

इनका निकाला जुलूस

21 साल का असिर शाह उर्फ आशु पिता आमुस ग्लोरियंस एडवोकेट कॉलोनी ईदगाह हिल्स में रहता है।

22 साल का सैय्यद अर्शलान उर्फ शनि पिता सैय्यद सलीमुद्दीन पीजीबीटी कॉलेज रोड कृष्णा कॉलोनी गौतम नगर में रहता है।

26 साल का हैदर हसन पिता रईस हसन शारदा नगर गौतम नगर में रहता है।

21 साल का जैद अनवर खान पिता स्व. मोहम्मद खान निवासी नीलकंठ कॉलोनी ईदगाह हिल्स का रहने वाला।

23 साल का उम्र का उर्फ पन्नी पिता शेख रईस साजिदा नगर करबला रोड पर रहा है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!