HomeBreaking Newsथाना प्रभारी (TI) पर एसडीएम के रीडर को दफ्तर में पीटने के...

थाना प्रभारी (TI) पर एसडीएम के रीडर को दफ्तर में पीटने के आरोप,कर्मचारी हुए लामबंद

बता दें कि नरसिंहपुर कोतवाली थाना प्रभारी ने एसडीएम दफ्तर में एसडीएम के  रीडर विनोद स्वामी को पीट दिया जिससे  लामबंद  हुए राजस्व कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।  मंगलवार को सुबह तहसील नरसिंहपुर के   राजस्व कर्मचारियों ने कोतवाली प्रभारी अमित विलास दाणी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है।


नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश।
राजकुमार दुबे✍️✍️

नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कर्मचारियों ने कोतवाली प्रभारी अमित विलास दाणी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एसडीएम के रीडर विनोद स्वामी के साथ कोतवाली प्रभारी ने अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे और तीन-चार थप्पड़ मार दिए । मंगलवार की सुबह जब कार्यालय खुला तो सभी कर्मचारी घटना के विरोध में लामबंद हुए और काम बंद कर विरोध शुरू कर दिया है।
ज्ञापन में  बताया कि बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कोतवाली थाना से होमगार्ड सैनिक साहू एक पत्र लेकर आया और रीडर विनोद स्वामी रीडर से कहा कि यह पत्र ले लो। जब रीडर ने कहा कि संवेदनशील पत्र है, साहब से चर्चा कर लेना उसके बाद प्राप्त कर करने को कहा था। इसके बाद पत्र वाहक सैनिक पत्र लेकर चला गया था। इसके बाद थाना कोतवाली प्रभारी दाणी  आए और रीडर द्वारा पत्र न लिए जाने से उत्तेजित होकर अपशब्द कहने लगे। उन्होंने रीडर को दो-तीन थप्पड़ मार दिए और अधिक अभद्रता की गई।  यदि तीन के अंदर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी कार्य बंद कर देंगे।


इनका कहना

आगामी कुछ जरूरी कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन कराने के संबंध में बैठक कराने की जानकारी का पत्र लेकर सैनिक गया था। जिसे रीडर ने नहीं लिया, सैनिक ने मेरी उनसे बात भी कराई। जब मैं स्वयं गया तो भी उन्होंने पत्र नहीं लिया और मोबाइल में व्यस्त रहे। रीडर ने ही अभद्रता की और मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मेरे वहां पहुंचने से लेकर वहां से वापस आने तक की पूरी मोबाइल में वीडियो-आडियो रिकार्डिंग है। रीडर के आरोप पूरी तरह असत्य हैं।

–अमित विलाश दाणी, कोतवाली प्रभारी नरसिंहपुर।

अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता: SDM

वहीं इस मामले में एसडीएम राजेश शाह ने कहा कि कर्मचारियों ने कार्य बंद कर कोतवाली थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, ज्ञापन दिया है। अभी मै मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। मामले की जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाऐंगे।

कर्मचारियों का कहना

कर्मचारियों का कहना है कि दाणी थाना कोतवाली में पदस्थी के समय से ही शासकीय कर्मचारियों के प्रति खराब रुख अपनाते रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पूर्व में घटित हो चुका है, जिसमें दाणी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की गई थी और फिर उनके द्वारा अधिवक्ताओं से माफी मांग लेने के कारण विवाद शांत हो गया था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!