HomeBreaking Newsनरपिशाच:ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर,5 पुलिसकर्मी घायल

नरपिशाच:ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर,5 पुलिसकर्मी घायल

बता दें कि 25 नवंबर को रतलाम के राजीव नगर इलाके में रहने वाले गोविंद सोलंकी, उनकी पत्नी शारदा सोलंकी और बेटी दिव्या सोलंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तफ्तीश में आरोपी दिलीप देवल हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला था। दिलीप मूल रूप से दाहोद का रहने वाला था और कुल 6 लोगों की हत्या कर चुका था। फिलहाल पैरोल पर था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में तीनों के सिर में गोली मारी गई थी हत्याकांड से इलाके में दहशत मच गई थी।


रतलाम/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के रतलाम में छोटी दीपावली के दिन 25 नवंबर को शहर के राजीव नगर इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) के मुख्य आरोपी दिलीप देवल को रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया। दिलीप देवल के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी (Policeman) भी घायल हुए हैं। जिनका रतलाम के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

घटनास्थल पर तैनात पुलिस फोर्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिलीप देवल घटना के बाद से फरार था हत्याकांड के 5 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी थी लेकिन घटना का मास्टरमाइंड दिलीप देवल घटना के बाद से फरार था और पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में लगी हुई थी। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिलीप देवल को धनासुता रोड की तरफ देखा गया है। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में तलाश शुरू की तो फरार दिलीप देवल भागता हुआ दिखाई दिया पुलिस अधिकारियों ने जब उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस दल पर फायर कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों को भी फायर करना पड़ा और दिलीप देवल मारा गया दिलीप देवल द्वारा की गई फायरिंग से एक थाना प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिलीप देवल का एनकाउंटर रात करीब 9:30 बजे हुआ घटना की जानकारी मिलते ही एसपी गौरव तिवारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिसकर्मियों से चर्चा करते एसपी

मुख्यमंत्री ने देर रात ट्वीट कर लिखा

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ट्वीट एनकाउंटर के बाद देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा ‘अभी थोड़ी देर पहले रतलाम ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी दिलीप देवल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मैंने पुलिस को सख़्त निर्देश दिए थे कि ऐसे नरपिशाच को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि जब पुलिस टीम उसे पकड़ने गयी तो उसने टीम पर गोलियां चलाई और हमारे बहादुर जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे कुछ पुलिसकर्मी इस मुठभेड़ में घायल भी हुए है। मैं उनके शीघ्रातिशीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं। पूरी पुलिस टीम को मध्यप्रदेश की तरफ से धन्यवाद। मध्य प्रदेश आज फिर से शांति से सोएगा क्योंकि आप हमारे रक्षक हो। जय हिंद’

 

इनका कहना

रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि देर रात पुलिस को जानकारी हुई थी कि दिलीप देवल प्रताप नगर स्थित अपने घर को कच्ची सड़क के रास्ते से जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!