HomeBreaking Newsहत्या या आत्महत्या??:संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी पर झूलता मिला ट्रैफिक आरक्षक का...

हत्या या आत्महत्या??:संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी पर झूलता मिला ट्रैफिक आरक्षक का शव,मचा हड़कंप

मुरैना/मध्यप्रदेश।

मुरैना जिले के कोतवाली थानांतर्गत (ये थाना नेशनल हाईवे नंबर 3 पर मौजूद है) में आज मध्य रात्रि को शहर के यातायात चौकी में ट्रैफिक आरक्षक हरेंद्र जाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया। आरक्षक ने थाना परिसर मंदिर के सत्संग भवन में ही फांसी लगाई है। शव के हाथ रस्सी से बंधे पाये गये हैं। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,यातायात चौकी में ही बने कमरे में चार आरक्षक रहते थे मध्यरात्रि को आरक्षक हरेंद्र जाट (अविवाहित) निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश ने चौकी परिसर में ही बने हनुमान मंदिर के एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली है। आरक्षक ने कुर्सी पर चढकर फंखे से फांसी लगाई थी, शायद रस्सी कमजोर होने की वजह से टूट गई और शव जमीन पर गिर गया।
घटना की सूचना सुबह हनुमान मंदिर के पुजारी ने दी। आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं हो पाया है।

छुट्टी नहीं मिलने से था परेशान

बताया जाता है कि आरक्षक छुट्टी नहीं मिलने से परेशान था। वह छुट्टी लेकर घर जाना चाह रहा था उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी वह लगातार थाना प्रभारी से छुट्टी के लिए आग्रह कर रहा था। यह भी आशंका व्यक्ति की जा रही है कि उसने हताशा में मौत को गले लगा लिया होगा। वहीं उसके हाथ बंधे होने से मामला संदिग्ध हो गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!