HomeBreaking Newsहत्या या हादसा:सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली कांस्टेबल की लाश,सोशल मीडिया...

हत्या या हादसा:सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली कांस्टेबल की लाश,सोशल मीडिया उठी आवाज ‘जस्टिस फ़ॉर पुष्पराज’

बता दें कि पुलिस सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहला मामला है कि किसी कांस्टेबल को तीन बार बर्खास्त किया गया हो और तीनों बार इसे जॉइनिंग दे दी गई हो। अक्टूबर 2019 में पुष्पराज पर इल्जाम लगा था कि इसने पुलिस आंदोलन को हवा दी। इसके बाद एक बड़े गांजा तस्कर से 60 हजार रुपए लेकर उसे छोड़ने, 109 दिन तक ड्यूटी में अनुपस्थित रहने, एसपी से बहस करने के मामले में पुष्पराज को बर्खास्त किया जा चुका है। मगर हर बार विभागीय जांच और सरकारी नौकरी के नियमों के जरिए पुष्पराज के खाते में दोबारा बहाली आई। इस वक्त वो सक्ती थाने में पोस्टेड था।


जांजगीर/छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया में शुक्रवार को दिन भर एक हैशटैग लगातार चल रहा है, जिसमें लिखा है-‘जस्टिस फॉर पुष्पराज।’
दरअसल शुक्रवार की सुबह लोगों को जब पता चला कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाने के आरक्षक पुष्पराज सिंह जिन्होंने ने कोरोना काल में लोगों के लिए अपनी एक साल की सैलरी दान कर दी थी।उनकी लाश सड़क किनारे मिली है, तो लोगों को सहसा यकीन नहीं ही हुआ कि जो आरक्षक पुष्पराज भ्रष्ट सिस्टम को ले करके अपनी बातें बहुत मजबूती के साथ लगातार सोशल मीडिया में रखता था, जो अधिकारियों-नेताओं को करप्शन के मामले में चुनौती देता था, वह पुष्पराज भला कैसे अपनी जान गंवा सकता है?
जिसके बाद लोगों ने आशंका जताई कि यह सड़क दुर्घटना में मौत नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या का मामला है। अपने बेटे को खोने के बाद अब पुष्पराज का परिवार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है। साथ ही यह कह रहा है कि जिले के बड़े अधिकारियों ने मिलकर के उनसे उनका बेटा छीन लिया।

अपने ही विभाग के भ्रष्ट सिस्टम के विरुद्ध जमकर आवाज उठाते थे आरक्षक पुष्पराज

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गुरुवार की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर एक कांस्टेबल की मौत हो गई। इस कांस्टेबल का नाम पुष्पराज सिंह था। सड़क के किनारे पुष्पराज की स्कूटी गिरी मिली, उसके शरीर पर बिजली के तार लिपटे मिले, गले में भी तार उलझा हुआ था। पुलिस इसे एक हादसा बता रही है, मगर घर वाले इसे हत्या होने का दावा कर रहे हैं। जांजगीर पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। पुष्पराज की लाश देशी शराब दुकान के पास की सड़क पर मिली।

इस मामले में पुलिस का कहना

अब तक की जांच में पुलिस ने पाया कि पुष्पराज की स्कूटी सड़क किनारे लगे तार में फंस गई। स्कूटी रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित होकर घुम गई और तार पुष्पराज के गले में कसता चला गया। इसी वजह से पुष्पराज का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि फॉरेंसिक एक्सपर्ट इस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम की हुई वीडियो ग्राफी, SP ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए प्रपोजल भेजा

उधर, पुष्पराज सिंह की मौत के बाद अब शुक्रवार शाम आई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कार्डियोरैसपाइरेटरी अरेस्ट (हृदय की धड़कन रुकने) से मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सांस की नली के दबने से फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी की बात कही गई है। तीन डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम हुआ। इसकी वीडियो ग्राफी हुई। अब SP पारुल माथुर ने कलेक्टर को मजिस्ट्रियल जांच करवाने के लिए प्रपोजल भेजा है। कुछ दिनों में डीटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। कलेक्टर भी जल्द इस घटना की जांच के लिए टीम घोषित कर सकते हैं।

मौत से पहले मिली थी धमकी

फेसबुक पर पुष्पराज की आखिरी पोस्ट ।

पुष्पराज सिंह ने एक दिन पहले अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था कि उसे बर्खास्त करने या सस्पेंड करने की धमकी मिल रही है। पुष्पराज लगातार, पुलिस वालों से पुलिस लाइन में मजदूरों की तरह काम करवाने, खराब क्वालिटी के बुलेट प्रूफ जैकेट, नक्सल मामले पर पुलिस और सरकार की नीतियों पर खुलकर खिलाफत करते रहे हैं।

हमारे बेटे को अधिकारियों ने मिलकर मारा,परिजनों ने कहा प्लांड मर्डर है

आरक्षक पुष्पराज

आरक्षक पुष्पराज के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उनका बेटा लगातार भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों का कच्चा चिट्ठा सामने ला रहा था, इसके साथ ही वह वर्षों से पुलिस विभाग में शोषण का विरोध भी कर रहा था। यहां तक की गृहमंत्री के खिलाफ भी बातें लिखकर पोस्ट करता रहा है। उसने हाल ही में सक्ती थाने के प्रभारी के खिलाफ पोस्ट की थी, उसमें लिखा था कि 1 लाख रुपए महीना घूस लेकर इंस्पेक्टर जुए के अड्‌डे चलवाता है। अब ये पोस्ट पुष्पराज के फेसबुक पर नहीं दिख रही। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि जिन पुलिस अधिकारियों का कच्चा चिट्ठा पुष्पराज के पास था, उन्हीं ने मिलकर पुष्पराज की हत्या करवा दी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!