HomeBreaking Newsमप्र के सब इंस्पेक्टरों से नोएडा में मारपीट,सर्विस पिस्टल लूट हमलावर हुए...

मप्र के सब इंस्पेक्टरों से नोएडा में मारपीट,सर्विस पिस्टल लूट हमलावर हुए फरार

नोएडा/जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर से जांच के सिलसिले में नोएडा आए एक सब इंस्पेक्टर से मामूली विवाद के बाद कार सवार युवक पिस्टल छीनकर फरार हो गए। शुक्रवार को दिनदहाड़े सेक्टर-18 में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी मिलने पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे पुलिस आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में जबलपुर के स्टेट साइबर सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर राशिद खान और पंकज साहू एक जांच के सिलसिले में नोएडा आए थे। उन्हें सेक्टर-18 स्थित एक निजी बैंक से डिटेल लेनी थी। दोनों सब इंस्पेक्टर सादी वर्दी में दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-18 स्थित बैंक के पास तक पहुंचे थे। डीसीपी नोएडा राजेश एस का कहना है कि इसी दौरान वरना कार से कुछ युवक वहां पहुंचे। कार सवार लड़की छेड़ने की बात कह, दोनों सब इंस्पेक्टर से उलझ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर राशिद ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली। इसी बीच आरोपित कार सवार सब इंस्पेक्टर से पिस्टल छीनकर फरार हो गए।

इनका कहना

डीसीपी ने बताया कि कार सवार बदमाशों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। कार नंबर के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार सवार युवक कौन थे, अब तक इस संबंध में कुछ पता नहीं लग सका है। हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। कार सवारों के पकड़े जाने पर पूरा मामला सामने आ सकेगा।

DCP नोएडा,वीडियो देखें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!