HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ के बाद मप्र के अफसर के थप्पड़ की गूँज:ADM मंजूषा विक्रांत...

छत्तीसगढ़ के बाद मप्र के अफसर के थप्पड़ की गूँज:ADM मंजूषा विक्रांत राय ने दुकानदार को थप्पड़ जड़ा

  • बता दें इससे पहले 9 जुलाई 2011 में मंजूषा विक्रांत राय के भाई की पत्नी प्रतिभा ऊमरे ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इस प्रकरण में भी मंजूषा राय के विरुद्ध मारपीट करने की शिकायत की गई थी।

  • अक्टूबर 2016 में जब मंजूषा राय एडीएम बालाघाट के पद पर पदस्थ थीं, तब आरोप लगा था कि मंजूषा राय ने अपने अधीनस्थ अधिकारी लक्ष्मीचंद करवेती को इस कदर फटकार लगाई कि वह बेहोश हो गया था। कुछ देर के लिए उसे ICU में भर्ती करना पड़ा था।


शाजापुर/मध्यप्रदेश।

कोरोना काल में अफसर अपना आपा खोते जा रहें हैं। आमजनता के साथ हिटलरशाही पर उतर आए हैं। दरअसल,पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के कलेक्टर ने एक युवक को सरेराह थप्पड़ मार दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने कलेक्टर को पद से हटा दिया। अब मध्यप्रदेश के शाजापुर एडीएम का दुकानदार को चांटा जड़ने का वीडियो वायरल हो गया है। ऐसे में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों की दादागिरी सामने आई है। दुकान खोलने पर बजाय नियमानुसार कार्रवाई करने के, एडीएम महोदया ने उसे चांटा मार दिया। हालांकि बात रही है कि कोरोना काल में प्रशासन की गाइडलाइन के खिलाफ दुकानदार ने गैर जिम्मेदाराना हरकत की। इसके लिए उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन एडीएम का यह व्यवहार किसी लिहाज से ठीक नहीं है। अब देखना यह है कि एडीएम के इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लॉकडाउन के उल्लंघन पर एडीएम मंजूषा विक्रांत राय को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एक दुकानदार को जमकर तमाचा जड़ दिया। दुकानदार ने एडीएम को गलत जानकारी देकर बरगलाने की कोशिश की। इस पर एडीएम अपना आपा खो बैठीं और उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़ित दुकानदार को नसीहत भी दी कि वो इसका वीडियो वायरल ने करे, लेकिन घटना के दो दिन बाद वीडियो सामने आ गया।
दुकान खुली देख एडीएम ने पूछताछ की तो दुकानदार ने बताया कि दुकान में ही उसका घर है, इसलिए वह यहां पर आया है। लेकिन दुकानदार का घर कहीं और था। इस पर एडीएम तमतमा गई और दुकानदार को एक तमाचा जड़ दिया। एडीएम को तमाचा जड़ते देख उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी भी डंडा लेकर दुकानदार की ओर बढ़ा। घटनाक्रम दो दिन पहले का बताया जा रहा है। उस समय अधिकारियों ने वीडियो बनाने वाले युवक को समझाइश दी थी, जिससे वीडियो दो दिन तक सामने नहीं आया। किंतु अब अचानक वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!